Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गौरेला के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

*6 गोल्ड मेडल किया अपने नाम, अब लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता*

रायपुर, 30 सितंबर 2025/ दुर्ग में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गौरेला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर 2025 को किया गया, जिसमें टेबल टेनिस के साथ-साथ लॉन टेनिस, जूडो, फेंसिंग, नेटबॉल जैसे कई खेल सम्मिलित थे। छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देना था। इस प्रतियोगिता में गौरेला के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में परचम लहराते हुए छह स्वर्ण पदक अर्जित किए।

विजयी खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी से सौजन्य भंेट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी सफलता प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती सीमा डेविड भी उपस्थित थीं। सभी अधिकारियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेता खिलाड़ियों में स्वामी आत्मानंद स्कूल सेमरा से शिवराज सिंह राजपूत, ठाकुर शिवेश सिंह, अक्षत नामदेव, अनंत मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर गौरेला से आदित्य सोनी और अमिता शिक्षा निकेतन गौरेला से मो. उजैर खान शामिल थे। गौरेला के खिलाड़ियों की इस कामयाबी ने जिले का नाम राज्य में रोशन किया है और अब सभी की निगाहें उनकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमदार प्रस्तुति पर टिकी हैं।

  • Related Posts

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है। द्वीप्ति (DWEEPTI) योजना,…

    Read more

    सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

      “आप सबके सहयोग से हम स्वर्णिम छत्तीसगढ़ बनाएंगे” – प्रमुख सचिव  शहला निगार आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन, कुपोषण उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और नवाचार आधारित परियोजनाओं पर विस्तृत मंथन रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए