Ro no D15139/23

ग्राम करेलीबाड़ी में 14 हेक्टेयर में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, 300 लोगों को मिलेगा रोजगार

 

धमतरी, 26 फरवरी 2026/ जिले में उद्योग संवर्धन, रोजगार सृजन एवं निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम करेलीबाड़ी में 14.00 हेक्टेयर भूमि पर 1011.05 लाख रुपये की लागत से नए औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।
इस औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट सुविधा, ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, प्रशासनिक भवन तथा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। यहां लगभग 8070 वर्गफीट से लेकर 53410 वर्गफीट तक के कुल 36 भूखंड विकसित किए जाएंगे।
इस परियोजना से लगभग 70 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है तथा करीब 300 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। औद्योगिक क्षेत्र के तीव्र विकास और रायपुर-दुर्ग से नजदीकी के कारण धमतरी जिले में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
यह परियोजना रायपुर-धमतरी इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में उभर रही है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायतों में 20 जुलाई को विशेष ग्राम सभा

    *विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन पर होगी चर्चा*   रायपुर. 19 जुलाई 2026. कांकेर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 20 जुलाई को विशेष…

    Read more

    समयबद्ध, पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से बड़ी राहत, सेवा सेतु पोर्टल से जल्दी और आसानी से बना विवाह प्रमाण पत्र

    रायपुर. 19 जुलाई 2026. लोगों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में सेवा सेतु पोर्टल अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। इस पोर्टल के…

    Read more

    NATIONAL

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।