Ro no D15139/23

तमता में लगाया गया राजस्व शिविर लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं का किया गया समाधान

जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक ग्राम में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तहसील पत्थलगांव के ग्राम तमता मूढ़ापारा में विशेष राजस्व शिविर लगाया गया।
शिविर में पहुंचे अतिरिक्त तहसीलदार पत्थलगांव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों को राजस्व विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से अविवादित नामांतरण और बंटवारा की प्रक्रिया पर जोर देते हुए बताया कि अब ग्राम पंचायत प्रस्ताव के माध्यम से सचिव की आईडी का उपयोग कर इन्हें ऑनलाइन किया जा सकता है। इससे ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
शिविर के दौरान प्राप्त कई आवेदनों का अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण किया गया। विशेष रूप से रास्ता संबंधी विवाद को लेकर रतन राम द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर अतिरिक्त तहसीलदार ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर विवादित स्थल का निरीक्षण किया और न्यायालय के आदेशानुसार रास्ता विवाद का तत्काल समाधान कराया। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया पुनर्वास केंद्र का अवलोकन

    *पुनर्वासित युवाओं से संवाद कर जाना बदलाव और आत्मनिर्भरता का सफर*   *मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन बना रहे युवा*   रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर प्रवास…

    Read more

    विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुंगेली में किया सामूहिक योगाभ्यास

    *जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन*   *विधायक ने योगाभ्यास भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की*   रायपुर, 21 जून 2026…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा