Ro no D15139/23

ग्राम रजौटी में पशु बीमारी पर त्वरित कार्रवाई, स्थिति नियंत्रण में-किसी नई मृत्यु की पुष्टि नहीं

पशु चिकित्सा विभाग ने तत्काल टीम भेजकर किया उपचार
विभाग द्वारा टीकाकरण और जांच किया गया

जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026/ ग्राम रजौटी में पशुओं की मौत एवं गंभीर बीमारी संबंधी की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग जशपुर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर त्वरित कार्रवाई की गई। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जशपुर ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है तथा वर्तमान में किसी भी नए पशु की मृत्यु की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्राप्त सूचना के आधार पर पशु चिकित्सा विभाग ने तत्काल विशेषज्ञ टीम गठित कर ग्राम रजौटी भेजी। टीम द्वारा पशुपालकों से संपर्क कर मृत पशुओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा बीमार पशुओं का मौके पर उपचार किया गया। जांच के दौरान दो बीमार पशुओं का उपचार कर उनके रक्त एवं सीरम के नमूने भी एकत्रित किए गए हैं।
उप संचालक ने बताया कि रोग की पुष्टि हेतु एकत्रित नमूनों को राज्य स्तरीय पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है, ताकि वैज्ञानिक जांच के आधार पर सटीक जानकारी प्राप्त हो सके। इसके साथ ही ग्राम में शिविर लगाकर बीमार पशुओं का उपचार एवं रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अभियान भी संचालित किया जा रहा है। आज पशु चिकित्सालय कुनकुरी एवं मोबाइल वेटनरी यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा गांव में व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया गया। कुल 35 पशुपालकों के लगभग 250 पशुओं में (एक टंगिया) रोग के विरुद्ध टीकाकरण किया गया है।
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया है कि पशुओं में किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सालय या मोबाइल वेटनरी यूनिट के टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना दें, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है, बीमार पशु उपचार के बाद स्वस्थ हैं तथा वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।

  • Related Posts

    हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    – विधानसभा अध्यक्ष ने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के रेवाडीह में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की*   *- विधानसभा अध्यक्ष…

    Read more

    आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर

    *सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’*   रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY)   कहते हैं कि अगर हौसलों को सही तकनीक और अवसरों के पंख…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा