Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 13.81 करोड़ रूपए की स्वीकृत

रायपुर, 27 अप्रैल 2028 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान हेतु 13.81 करोड़ (तेरह करोड़ इक्यासी लाख पचास हजार रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से राज्य के कुल एक हजार 535 अतिथि शिक्षकों को 4-5 माह की अवधि के लिए 20 हजार (बीस हजार रुपये) प्रतिमाह की दर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

 

वित्त नियंत्रक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलेवार आवंटन के अनुसार बलरामपुर जिले को सर्वाधिक 1.98 करोड़ रुपए अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार कोण्डागांव जिला को 1.27 करोड़ रुपए, बस्तर के लिए 1.20 करोड़ रुपए, सूरजपुर के लिए 1.17 करोड़ रुपए एवं कांकेर के लिए 1.13 करोड़ रुपए की राशि अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

 

गरियाबंद जिले के लिए 73.80 लाख रुपये, मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए 70.20 लाख रुपए, सरगुजा के लिए 63.90 लाख रुपए अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं। रायगढ़ के लिए 63.00 लाख रुपए, कोरिया के लिए 55.80 लाख रुपए एवं कोरबा के लिए 51.30 लाख) रूपये शामिल हैं। वहीं सुकमा एवं बीजापुर को 48-48 शिक्षकों के लिए 43.20 लाख-43.20 लाख रुपए की राशि अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

 

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 35.10 लाख रूपए, नारायणपुर को 32.40 लाख रूपए, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 30.60 लाख रूपए, दंतेवाड़ा को 27.90 लाख रूपए एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ को 27.90 लाख रूपए भी आवश्यकतानुसार बजट आवंटित किया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 25.20 लाख रूपए, महासमुंद को 18.90 लाख रूपए, बालोद को 11.70 लाख रूपए, धमतरी को 10.80 लाख रूपए, कबीरधाम को 9.90 लाख रूपए एवं जशपुर को 9 लाख रूपए और सक्ती जिले को 2.70 लाख रुपए की राशि अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

 

इस आवंटन राशि से स्कूल शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों को समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित होगा तथा शिक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन को मजबूती मिलेगी। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग नियमानुसार सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    शेयर प्रमाण पत्र ने बदली किसान रामरतन जायसवाल की पहचान भोरमदेव शक्कर कारखाना के अंशधारी सदस्य बनने पर बोले-अब यह कारखाना सचमुच हमारा अपना है

      रायपुर 13 जुलाई 2026 //वर्षों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में गन्ना बेचने वाले ग्राम सूरजपुरा के किसान   रामरतन जायसवाल का अंशधारी सदस्य बनने का सपना आखिरकार साकार…

    Read more

     सेवा सेतु से आसानी से बना जाति प्रमाण पत्र, समय और धन दोनों की हुई बचत’

    रायपुर 13 जुलाई 2026/ शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में ’सेवा सेतु पोर्टल’ प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसका लाभ उठाते हुए…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना