Ro no D15139/23

कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक  समय सीमा की बैठक सम्पन्न सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त हो रहे आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें- कलेक्टर श्री वसंत सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश जनगणना 2027 की तैयारियों पर हुई समीक्षा, त्रुटिरहित गुणवत्तापूर्ण जनगणना सम्पन्न कराने दिए आवश्यक निर्देश

 मई माह तक पीएम आवास योजनांतर्गत न्यूनतम 5 हजार आवास पूर्ण करने दिए निर्देश
नक्शा प्रोजेक्ट में प्रगति लाने, प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

अम्बिकापुर 27 अप्रैल 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जन्म प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी ली गई तथा कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि जिनका प्रमाण पत्र बन गया है, उनका आधार कार्ड बनवाना शुरू करें। इस दौरान जाति प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति की भी जानकारी ली। वनाधिकार पट्टा नामांतरण से सम्बंधित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि जिनका पट्टा नहीं है उनका निरस्त करते हुए प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करें।

उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली तथा  समय- सीमा पर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास हेतु अधोसंरचना निर्माण के सम्बन्ध में सर्व जनपद सीईओ को खेल अधिकारी के समन्वय से मई माह तक 25 जगह वॉलीबॉल कोर्ट एवं पांच फुटबॉल ग्राउंड तैयार करने निर्देशित किया। उन्होंने सम्बंधित विभागों को ऐसे हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, पीएचसी, ट्राइबल हॉस्टल का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, जहां 100 मीटर मुख्य द्वार तक सड़क नहीं है, उन्होंने चिन्हांकन कर जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने लखनपुर में संचालित छेरी बैंक का विस्तार कर सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की सूची तैयार कर बर्खास्तगी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनगणना 2027 की तैयारियों पर हुई समीक्षा-
कलेक्टर श्री वसंत ने 1 मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना 2027 कि तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनगणना कार्य शुरू होते ही तेजी से गुणवत्ता के साथ त्रुटिरहित जनगणना प्रक्रिया जारी रहे। उन्होंने जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों के पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि प्रगणकों को प्रशिक्षण अच्छे से दिया जाए, उन्हें बारीकी से कार्य की जानकारी रहे। जिन प्रगणकों को औसत से अधिक घर मिले हैं, उनके साथ रिज़र्व प्रगणकों को लगाएं। गर्मी को देखते हुए ध्यान रखें कि सुबह और शाम को जनगणना कार्य किया जाए। एसडीएम सुनिश्चित करें कि प्रगणकों का बैंक रिकॉर्ड अपडेट रहे, ताकि बजट प्राप्त होते ही भुगतान कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक स्व गणना किया जा रहा है, अधिकारी स्व गणना करें और लोगों को भी प्रेरित करें।

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त हो रहे आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश-

कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार हेतु समस्त तैयारियां सुनिश्चित कर लें, आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में जनप्रतिधियों को आमंत्रित करें। विभागों द्वारा लिए गए आवेदन की पावती आवेदकों को अवश्य दिया जाए।

सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने दिए गए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत ने सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग स्तर पर निराकृत होने वाले पीजी पोर्टल के प्रकरणों को आज ही निराकृत करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि 15 दिवस से अधिक के प्रकरण लंबित ना रहे। उन्होंने इस दौरान कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, लंबित राजस्व प्रकरणों आदि की विस्तृत समीक्षा की तथा समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने की पीएम आवास की समीक्षा-
कलेक्टर श्री वसंत ने पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए न्यूनतम 5 हजार आवासों को मई माह तक पूर्ण कराने जनपद सीईओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन आवासों में प्रगति लाएं। इस दौरान स्वीकृत सभी 19 आंगनबाड़ी केंद्रो को मई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नक्शा प्रोजेक्ट में प्रगति लाने दिए निर्देश-
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने नक्शा प्रोजेक्ट में प्रगति की जानकारी ली तथा अधीक्षक भू अभिलेख को टीम द्वारा ग्राउण्ड ट्रूथिंग के कार्य की प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ’मिनीमाता महतारी जतन योजना से लीलावती को मिली आर्थिक संबल की नई राह’ ’20 हजार की सहायता राशि से बच्चों के खान-पान एवं पालन-पोषण में मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार’

      अम्बिकापुर 08 अगस्त 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना जरूरतमंद माताओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    जिले में अब तक 320.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

      अम्बिकापुर 08 अगस्त 2026/   भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 16.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं