Ro no D15139/23

बच्चों के विकास हेतु संचालित गतिविधियों की रोचकता बनाए रखें, ताकि सीखने की जिज्ञासा बनी  रहेः कलेक्टर  रोहित व्यास कलेक्टर  रोहित व्यास ने लइका घर का किया अवलोकन

 

जशपुरनगर 05 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित जशपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरना नगर स्थित लइका घर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित रचनात्मक  , खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों का विस्तार से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी सीखने की प्रक्रिया, रुचियों और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षण पद्धतियों तथा बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण की सराहना भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं संचालकों को निर्देशित किया कि बच्चों को पोषण, और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा गतिविधियों को प्रभावी एवं रोचकता बनाए रखें, ताकि बच्चों में सीखने की जिज्ञासा निरंतर बनी रहे। कलेक्टर ने सेंटर में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
लइका घर में कुपोषण मुक्ति से साथ सिखाई जाती हैं अच्छी आदतें
लइका घर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने में सहयोग करना है। इस केंद्र में प्रारंभिक अवस्था से ही बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन और अच्छे व्यवहार जैसी सकारात्मक आदतें सिखाई जाती हैं। यह केंद्र कामकाजी अभिभावकों के लिए भी अत्यंत सहायक साबित हो रहा है। पालक अपने छोटे बच्चों को यहां सुरक्षित वातावरण में छोड़कर निश्चिंत होकर अपने कार्यों में संलग्न हो सकते हैं, वहीं बच्चों के बड़े भाई-बहन अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। लइका घर में 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को रखा जाता है। वर्तमान में यहां कुल 22 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बच्चों को यहां दिन में तीन समय पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें सत्तू, अंडा, खिचड़ी, सब्जी, सूजी, रागी और दाल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन शामिल है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर  प्रशांत कुशवाहा, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी  अजय शर्मा, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला प्रोग्राम मैनेजर श्री ज्योतिष मान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा पोषण आहार वितरण की जांच, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के निर्देश नामांतरण, अविवादित प्रकरणों को 30 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्णय

      अम्बिकापुर 05 मई 2026/  जिला पंचायत सरगुजा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में…

    Read more

    जिले के व्यस्त मार्गों पर रैली और जुलूस पर 2 महीने का प्रतिबंध रायपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

      रायपुर, 05 मई 2026/शहर के अति व्यस्त मार्गों पर सुगम यातायात, कानून व्यवस्था एवं जनसुविधा को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर  संजीव शुक्ला द्वारा भारतीय नागरिक…

    Read more

    NATIONAL

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ