Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना किसानों के लिए वरदान महुआ शिविर में 16 किसानों को मिला केसीसी  और 7 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लाभ कृषकों को मिली आर्थिक मजबूती और वैज्ञानिक खेती की दिशा में नई राह

जशपुरनगर 13 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम महुआ में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ किसानों को शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया। शिविर में कृषि विभाग द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया। शिविर में 16 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया। केसीसी मिलने से किसानों को अब खेती-किसानी के कार्यों के लिए आसानी से ऋण सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। किसानों ने बताया कि पहले खेती के लिए खाद-बीज, दवा एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उन्हें समय पर वित्तीय सहायता मिल सकेगी। इससे खेती की लागत प्रबंधन में सुविधा होगी और साहूकारों पर निर्भरता भी कम होगी।
इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा 7 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी प्रदान किए गए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसानों को अपनी जमीन की उर्वरा क्षमता, मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों तथा आवश्यक उर्वरकों की सही जानकारी मिलेगी। इससे किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सकेंगे और आवश्यकता अनुसार खाद एवं उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने में सफल होंगे। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि मृदा परीक्षण आधारित खेती से लागत में कमी आती है तथा फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होती है। शिविर में उपस्थित किसानों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। किसानों ने कहा कि अब उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल