Ro no D15139/23

ग्राम भिट्टीकला के भूमि संबंधी प्रकरण में आगामी आदेश तक क्रय-विक्रय पर लगी रोक

अम्बिकापुर 19 मई 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा ग्राम भिट्टीकला तहसील अम्बिकापुर स्थित भूमि खसरा क्रमांक 782, 783 एवं 790 रकबा कुल 1.271 एकड़ भूमि के संबंध में प्राप्त आवेदन पर सुनवाई करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने तथा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी अदेशानुसार आवेदिका श्रीमती सावित्री यादव बेवा स्व. बंधन यादव निवासी भिटठीलकला महुवाटिकरा तहसील अम्बिकापुर द्वारा इस आशय का आवेदन प्रस्तुत किया गया कि आवेदिका के स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि ग्राम भिटठीकला तहसील अम्बिकापुर मे भूमि खसरा कमांक 782, 783, 790 रकबा क्रमशः 0.680, 0.502, 0.089 कुल रकबा 1.271 हे. भूमि स्थित है। आवेदिका व अनावेदक कमांक-01 पुष्पा अग्रवाल पति अनिल अग्रवाल निवासी मालती लाईफ स्टाईल महोबा बाजार कोटा रोड रायपुर (छ.ग.) के मध्य उपरोक्त भूमि मे से मात्र 24 डिसमिल भूमि को राशि 3.00 लाख रूपये प्रति डिसमिल के दर पर कुल 72.00 लाख रूपये मे विकय का सौदा हुआ था, परंतु अनावेदक कमांक 02 से 06 अनावेदक कमांक (2) सागर विश्वकर्मा आ. अज्ञात (3) डोमन राजवाड़े आ. प्रभु (4) जीतन विश्वकर्मा आ. अज्ञात (5) आशीष उर्फ बाबा आ. अज्ञात एवं संजय गुप्ता आ. बसंतलाल गुप्ता सभी निवासी भिटठीकला महुआटिकरा तहसील अम्बिकापुर के साथ षड़यंत्र करते हुये आवेदिका के स्वामित्व की सम्पूर्ण रकबा 1.271 हे. (3.14 एकड़) भूमि का धोखाधड़ी करते हुये फर्जी विकय पत्र दिनांक 15.05.2026 को निष्पादित करा लिया गया है। अतः अनावेदकगण के विरूद्ध तत्काल संबधित थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराते हुये आवेदिका के आवेदन के संबध मे समुचित कार्यवाही की जावे।

आवेदिका के आवेदन के संदर्भ मे आवेदिका को समक्ष में सुना गया। विचारोपरांत आवेदिका श्रीमती सावित्री यादव बेवा स्व. बंधन यादव निवासी भिटठीलकला महुवाटिकरा तहसील अम्बिकापुर के स्वामित्व की ग्राम भिटठीकला तहसील अम्बिकापुर मे स्थित भूमि खसरा कमांक 782,783,790 रकबा क्रमशः 0.680,0.502,0.089 कुल रकबा 1.271 हे. भूमि के कय-विक्रय पर आगामी आदेश पर्यन्त तक के लिये रोक लगाई जाती है एवं उक्त भूमि पर यथास्थिति बनाये जाने का निर्देश दिया गया है।

कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर को मामले की जांच कर 7 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही तहसीलदार अम्बिकापुर को भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *वित्त मंत्री ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*   *सामुदायिक भवन, बाल उद्यान और नाली निर्माण से बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं*   *अधोसंरचना…

    Read more

    NEET परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क विषय आधारित मार्गदर्शन, 21 मई से शुरू होंगी कक्षाएं

      अम्बिकापुर 19 मई 2026/   जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा जिले के ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है, जो NEET 2026…

    Read more

    NATIONAL

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान