Ro no D15139/23

क्या आप भी दूसरों के इशारों पर नाच रहे हैं? आपकी इन कमजोरियों की वजह से लोग आपको आसानी से कर लेते हैं कंट्रोल

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. चाणक्य सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने मनुष्य की कुछ ऐसी कमजोरियों के बारे में भी बताया है, जिनकी वजह से वे काफी आसानी से दूसरों के प्रभाव में आ जाते हैं. वे कहते हैं अगर कोई भी व्यक्ति अपने अंदर की इन आदतों को सही समय पर बदलता नहीं है, तो कुछ ही समय में वह अपने सेल्फ-कॉन्फिडेंस और आजाद सोच को खो देता है. इस तरह के जो लोग होते हैं उन्हें दूसरे लोग काफी आसानी से अपने कंट्रोल में रख लेते हैं. तो चलिए इन कमजोरियों और आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिनकी वजह से कोई भी व्यक्ति जीवनभर दूसरों के कंट्रोल में रह जाता है.

सेल्फ-कॉन्फिडेंस की कमी

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस भी व्यक्ति में सेल्फ-कॉन्फिडेंस की कमी होती है, वह जीवन में अपने फैसलों पर कभी भी भरोसा नहीं कर पाता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे हमेशा ही छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात के लिए भी दूसरों की सलाह पर ही निर्भर रहते हैं. जब बार-बार ऐसा होता है तो कुछ ही समय बाद लोग उसकी इसी कमजोरी का फायदा उठाना शुरू कर देते हैं. जब आपमें कॉन्फिडेंस की कमी होती है तो आप मेंटली भी कमजोर बनने लग जाते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि दूसरे आपकी जिंदगी को काफी आसानी से कंट्रोल कर पाते हैं.

 

हर किसी को खुश करने की आदत

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे हर समय दूसरों को ही खुश करने की कोशिश में लगे हुए रहते हैं. उन्हें किसी से नहीं ‘ना’ कहने में बहुत ज्यादा डर लगता है और इस वजह से वे हमेशा दूसरों की बातों को मान लेते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति का यह स्वभाव उसे एक कमजोर इंसान बना देता है. चाणक्य नीति के अनुसार जो भी इंसान हमेशा दूसरों की ही खुशी के बारे में सोचता रहता है, वह खुद की जरूरतों और खुशियों को नजरअंदाज करने लग जाता है. यह भी एक बड़ी वजह है कि दूसरे उसे काफी आसानी से कंट्रोल कर लेते हैं.

डर और इनसिक्योरिटी की भावना

चाणक्य नीति में डर को किसी भी इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी बताया गया है. कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो असफलता, अकेलेपन या फिर लोगों को खोने के डर से दूसरों की हर एक बात को मानने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी व्यक्ति हमेशा डर के साये में जीता है, वह कभी भी एक आजाद फैसला नहीं ले पाता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अपने अधिकारों के लिए भी आवाज नहीं उठा पाते हैं. धीरे-धीरे उनके इसी डर की वजह से वे दूसरों के इशारों पर चलने लग जाते हैं.

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक ..अपनी औकात भूल जाऊं, इतना अमीर नहीं हूं मैं, और कोई मेरी औकात बताए , इतना फकीर नहीं हूं मैं।

    ज्यादातर नेता विधायक सांसद जिला जनपद के जनप्रतिनिधि अधिकारीयों के आगे भींगी बिल्ली बन जाते हैं , उनके कहे वाक्य को ही ब्रम्हा की लकीर व हरिश्चंद्र की वाणी मान…

    Read more

    विशेष लेख, छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

    *किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं से लेकर उद्योगों, शिक्षा, बस्तर और सुशासन तक हो रहा बड़े फैसलों का असर* धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क   रायपुर, 8 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न