Ro no D15139/23

भीषण गर्मी के बीच बिहार में मौसम का खौफनाक यू-टर्न

Bihar Weather: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे बिहार में अब मौसम ने अचानक खतरनाक करवट ले ली है.अरब सागर में बन रहे साइक्लोनिक सिस्टम और बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण राज्य का मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने बिहार के 33 जिलों में तेज आंधी, बवंडर, मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

गर्मी से राहत, लेकिन बढ़ा खतरा

पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा था. तेज धूप और लू से लोग बेहाल थे. अब मौसम में अचानक बदलाव के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, वहीं तेज तूफान और वज्रपात का खतरा भी बढ़ गया है.

इन जिलों में ज्यादा असर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण समेत 33 जिलों में मौसम बिगड़ सकता है.

कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई गई है.

किसानों और आम लोगों को चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में काम करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है.

विशेष रूप से वज्रपात के दौरान मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

प्रशासन अलर्ट मोड में

संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क कर दिया गया है। बिजली विभाग को भी अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

अगले 48 घंटे अहम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे बिहार के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। कई जिलों में अचानक तेज बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है.

  • Related Posts

    झारखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

    Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, तो कहीं दोपहर बाद आंधी-बारिश हो रही है. मौसम विभाग द्वारा…

    Read more

    गंगा की सफाई में झारखंड ने फिर बनाया रिकॉर्ड, सात सालों से रखा प्रदूषण मुक्त

    Ranchi News: देश की सबसे महत्वपूर्ण और आस्था की प्रतीक गंगा नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नमामि गंगे’ अभियान के तहत झारखंड ने…

    Read more

    NATIONAL

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत