Ro no D15139/23

बिहान योजना से बदली जिंदगी : सपना मंडल बनीं आत्मनिर्भर महिला उद्यमी

रायपुर 20 मई 2026/ जिले में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में “बिहान” योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है। यह कहानी है अभनपुर विकासखंड के ग्राम पिपरौद निवासी श्रीमती सपना मंडल की, जो आज आत्मनिर्भर महिला उद्यमी बन चुकी हैं। बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

श्रीमती मंडल पहले गृहणी थीं एवं मजदूरी का कार्य करती थीं। उन्होंने बताया कि एक दिन उनके गांव में बिहान योजना की सीआरपी दीदियाँ पहुंचीं, घर-घर जाकर सर्वे किया तथा महिलाओं को समूह से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी। इसके बाद वे स्वयं समूह से जुड़ीं और वर्तमान में ग्राम संगठन में सचिव के पद पर हैं।

समूह से जुड़ने के बाद उन्हें एमसीपी के तहत 60 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने कृषि कार्य में किया। इसके बाद आईएफसी के तहत उन्हें मुर्गी के चूजे प्राप्त हुए एवं स्वयं की कुछ राशि जोड़कर उन्होंने मुर्गी पालन की आजीविका गतिविधि का कार्य शुरू किया।

श्रीमती मंडल ने बैंक से 1 लाख रुपये का ऋण लिया और मुर्गी पालन व्यवसाय का विस्तार किया। वर्तमान में उनके पास लगभग 1500 मुर्गियाँ हैं। इस व्यवसाय से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और अब उन्हें मजदूरी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। श्रीमती मंडल ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने 1 लाख 40 हजार रुपये की मुर्गियों का विक्रय किया है एवं कृषि कार्य से 1 लाख 24 हज़ार की आय अर्जित कर चुकी हैं।

  • Related Posts

    उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, नवीन किस्मों के फलदार पौधों के रोपण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

     जशपुरनगर 22 जुलाई 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में विगत दिवस 21 जुलाई 2026 को जिला पंचायत में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की…

    Read more

    बगीचा बतौली मार्ग का कार्य प्रगति पर

      जशपुरनगर 22 जुलाई 2026/  33 करोड़ की बगीचा-बतौली सड़क बनी मुसीबत, बरसात में कीचड़ और गड्ढों से त्रस्त ग्रामीण के संबंध मं न्यूज प्रकाशित हुआ है। लोक निर्माण विभाग जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं