Ro no D15139/23

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत पंचायत विकास योजना (PDP) सह पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI)विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

अम्बिकापुर 04 जून 2026/   राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 में पंचायत विकास योजना (PDP) सह पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) विषय पर  दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 एवं 04 जून को कृषि विज्ञान केंद्र  के सभाकक्ष में क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा आयोजित किया गया।  प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की रूपरेखा के सम्बन्ध में क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य डॉ. स्वेच्छा सिंह द्वारा दिया गया। इस दौरान अनुदेशक क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र श्रीमती श्रद्धा मिश्रा, श्री उमेश प्रताप सिंह एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि 01 अप्रैल 2026 से 16वां वित्त प्रारम्भ हो गया है। जो पंचायत के तीनों स्तर ग्राम पंचायत में 80%, जनपद पंचायत में 10% तथा जिला पंचायत में 10% की दर से केन्द्र शासन द्वारा अनुदान प्रदाय किया जाता है। इस 16वें वित्त में पंचायतो में जनसंख्या एवं भौगोलिक के आधार पर 80% एवं पंचायतों के प्रदर्शन के आधार पर 20% की राशि प्राप्त हो सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य  दिव्या सिंह सिसोदिया,  पायल सिंह तोमर,  शिवभरोस बेक,  विजय अग्रवाल,  राधा रवि,  रैमुनिया करियाम,  नानमणी पैकरा, श्री निर्मल कुजुर, श्रीमती रतनी नाग एवं पियासो लकड़ा, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं सर्वसम्बंधित उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ​शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे: तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा

      ​रायपुर,25 जुलाई 2026/अप्रवेशी और शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना एक जरूरी कदम है। इसके लिए घर-घर सर्वे कर बच्चों की पहचान करना, विशेष शिक्षण (ब्रिज…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अभिनव पहल

      30 जुलाई को प्रदेश में पहली बार आयोजित होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ महतारी वंदन योजना की लाखों हितग्राही महिलाओं के साथ समाज के सभी वर्गों की होगी सहभागिता…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…