Ro no D15139/23

बागी विधायकों की संख्या 64 हुई, रीतब्रत बोले- तृणमूल के कांग्रेस में विलय की कोई संभावना नहीं

TMC Rebel MLAs Count Rises to 64: तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रीतब्रत बनर्जी ने कहा है कि उनका गुट ही ‘असली तृणमूल’ है. उन्होंने इसी के साथ तृणमूल के कांग्रेस में विलय की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया. रीतब्रत का यह बयान पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात और उनके नीत गुट के भविष्य को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच आया है.

विधायकों की संख्या 58 से बढ़कर हुई 64 : बनर्जी

रीतब्रत ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में बागी गुट के विधायकों की संख्या 58 से बढ़कर 64 हो गयी है. उन्होंने कहा कि पार्टी के ज्यादातर विधायकों और बड़ी संख्या में सांसदों का समर्थन उन्हें हासिल है. वे तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले ही काम करते रहेंगे.

हम ही हैं असली तृणमूल कांग्रेस – रीतब्रत

रीतब्रत बनर्जी ने राज्य विधानसभा के बाहर कहा- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं. हम कांग्रेस में विलय नहीं कर रहे हैं. ममता बनर्जी की कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात और राष्ट्रीय राजधानी में अभिषेक बनर्जी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत की खबरों के बाद लगायी जा रही अटकलों के बीच उन्होंने यह बयान दिया.

ममता बनर्जी गुट के भविष्य पर संकट के बादल

इन मुलाकातों ने राजनीतिक हलकों में ममता नीत धड़े के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पार्टी अपने 28 साल के इतिहास के सबसे बड़े अंदरूनी संकट से जूझ रही है. इस बीच, बागी नेता विधानसभा में गुट की बदली हुई ताकत को दर्शाने वाला नया पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपने वाले हैं

विधायकों, सांसदों, नगर निकायों का मिल रहा समर्थन – रीतब्रत

बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रीतब्रत ने दावा किया कि उनके गुट को न केवल विधायकों का, बल्कि सांसदों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और जिला स्तर के नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है. उन्होंने पूछा कि ज्यादातर विधायक-सांसद कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं, जिलों के नेता और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भी कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं, तो फिर विलय का सवाल ही कहां उठता है?

लोकसभा के टीएमसी सांसद करते रहेंगे NDA का समर्थन

उन्होंने एक बार फिर कहा कि लोकसभा में उनके गुट के सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का समर्थन जारी रखेंगे. इस हफ्ते की शुरुआत में तृणमूल का संकट तब और गहरा गया, जब पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के भीतर शुरू हुई बगावत संसद तक पहुंच गयी

कांग्रेस में टीएमसी के विलय की अटकलें

इस माहौल में, दिल्ली में ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और कांग्रेस नेतृत्व के बीच हुई मुलाकातों का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है. ऐसी अटकलें भी तेज हैं कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल का धड़ा कांग्रेस के साथ करीबी रिश्ते बनाने या पार्टी के विलय पर विचार कर सकता है.

  • Related Posts

    बांकीपुर का वार्ड-वार्ड घूमेंगे प्रशांत किशोर, जीत के बाद अब वादों को पूरा करने की तैयारी, जानिए 11-19 अगस्त तक का शेड्यूल

    Prashant Kishor Schedule: बांकीपुर की गलियों में अब सिर्फ वादों की नहीं, सीधे संवाद की तैयारी है. विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर अब एक्शन मोड में आने वाले हैं. बांकीपुर…

    Read more

    भारी बारिश और बाढ़ से केरल और असम बेहाल, 25 लोगों की मौत, हजारों बेघर

    केरल और असम में भारी बारिश और बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई