Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन- देवेन्द्र प्रताप सिंह

*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में 550 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास*

 

*राज्यसभा सांसद ने दिलाई नशा मुक्त भारत की शपथ,“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधारोपण*

 

रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण का केंद्र बन गया। मनेन्द्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद विद्यालय क्रीड़ा परिसर में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह में 550 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और सशक्त राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज योग विश्वव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है और इसका सबसे बड़ा श्रेय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

 

*योग दिवस भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और योग की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण*

 

राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तब रिकॉर्ड 177 देशों ने इसका समर्थन किया था। आज विश्व के 150 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और योग की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली जीवन पद्धति है। विद्यार्थियों के लिए योग स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक है, वहीं आमजन के लिए यह तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन का आधार बनता है।

 

*नागरिकों से अपील योग अपनाएं, परिवार के प्रत्येक सदस्य को भी जोड़ें*

 

सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग और ध्यान की भारतीय परंपरा व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है तथा सकारात्मक सोच विकसित करती है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। योग व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं योग अपनाएं और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य को भी इससे जोड़ें, ताकि स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री विश्वजीत पटेल एवं प्रशिक्षक श्री विवेक तिवारी द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के उपरांत राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।

 

*निःशुल्क रक्तचाप एवं शुगर का हुआ परीक्षण*

 

योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तचाप एवं शुगर परीक्षण के साथ निःशुल्क परामर्श और दवा वितरण किया गया। आयुष विभाग ने योग एवं आयुर्वेद आधारित जीवनशैली की जानकारी दी तथा औषधियों एवं स्वास्थ्यवर्धक काढ़े का वितरण किया। वहीं एनआरएलएम के स्टॉल में जिले की लखपति दीदियों द्वारा निर्मित हसदेव ब्रांड के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने विशेष रुचि के साथ देखा।

 

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत झगराखाण्ड अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, नगर पंचायत नई लेदरी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह राणा, कमांडिंग ऑफिसर श्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक भरतपुर-सोनहत श्रीमती चम्पा देवी पावले, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बटालियन के अधिकारी एवं जवान तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा