Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल

*अब आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ कर सकेंगे दैनिक कार्य*

 

रायपुर, 27 जुलाई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत भागुटोला अंतर्गत ग्राम चिमागोंदी निवासी दिव्यांग श्री समझराम साहू के जीवन में भी ऐसा ही बदलाव आया है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की संवेदनशील पहल से उन्हें बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल उपलब्ध कराई गई, जिससे अब उनका आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो गया है।

 

*दैनिक कार्यों के लिए अन्य लोगों पर रहना पड़ता था निर्भर*

श्री समझराम साहू लंबे समय से दिव्यांगता के कारण आने-जाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। दैनिक कार्यों के लिए भी उन्हें परिजनों अथवा अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल उपलब्ध कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के अनुरूप समाज कल्याण विभाग ने त्वरित पहल करते हुए विधायक कार्यालय कवर्धा में समझराम साहू को आज बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की।

 

*अपने कार्यों के लिए आसान होगा आना जाना*

मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त करने के बाद श्री समझराम साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उन्हें घर से बाहर निकलने में काफी कठिनाई होती थी। अब बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से वे स्वयं अपने कार्यों के लिए आसानी से आना जाना कर सकेंगे। इससे उनके जीवन में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। यह सहायता उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जीने का माध्यम है। इस अवसर पर श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, श्री अमर कुर्रे, श्री मंजीत बैरागी, श्री ओमकार साहू, श्री विनायक सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends