Ro no D15139/23

कलेक्ट्रेट परिसर में अनियमित पार्किंग पर कार्रवाई शुरू, नियम तोड़ने पर वाहनों पर चालानी कार्रवाई

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2025/  जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों की अनियमित पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देशों के साथ कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण के दौरान कई वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय मार्ग में अव्यवस्थित रूप से खड़े पाए गए, जिस पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल चालानी कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को सूचित किया है कि 16 जुलाई 2025 से सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने शासकीय या निजी वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। निर्धारित पार्किंग स्थल निम्न हैं।
कंपोजिट बिल्डिंग के नीचे, नया व पुराना कंपोजिट बिल्डिंग के बीच का खाली स्थान, कलेक्ट्रेट मेन गेट क्रमांक 1 के पास स्थित पार्किंग, गेट क्रमांक 1 से अंदर प्रवेश के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पहचान पत्र जांच की जाएगी। जिनके पास पहचान पत्र नहीं होगा, उन्हें गेट पर ही वाहन खड़ा करना अनिवार्य होगा।
किसी कर्मचारी या अधिकारी का वाहन कलेक्ट्रेट परिसर (गेट क्रमांक 1 से ई-सेवा केंद्र तक) के अंदर अनधिकृत रूप से खड़ा पाया गया, तो उस पर यातायात नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश की जानकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं एवं नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
कार्रवाई के दौरान अम्बिकापुर एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, कलेक्ट्रेट अधिक्षक श्री प्रमोद सिंह, एवं पुलिस बल के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से किसानों को मिल रहा लाभ निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ