Ro no D15139/23

अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई, दो लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश

1640 बोरी अवैध भंडारण यूरिया जब्त

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने ग्राम डांडगांव, तहसील उदयपुर स्थित सुखराम के मकान में अवैध रूप से उर्वरक (यूरिया) भंडारण के मामले में दो व्यक्तियों पर सुखराम एवं पंकज अग्रवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955“ की धारा 3/5 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार उदयपुर को सूचना मिली थी कि ग्राम डांडगांव में सुखराम के मकान में पंकज अग्रवाल द्वारा 1640 बोरी यूरिया उर्वरक का भंडारण किया गया है। तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, हल्का पटवारी तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में दिनांक 25 जून 2025 को मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया। पंकज अग्रवाल द्वारा ताले की चाबी न देने पर ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया गया, जहां यूरिया भंडारित पाया गया।

जांच के दौरान उर्वरक की प्राप्ति और भंडारण से संबंधित कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। अनावेदक पंकज अग्रवाल ने उत्तर में बताया कि वह पिकअप वाहन से किसानों को भाड़े पर उर्वरक पहुंचाता है और यह उर्वरक किसानों द्वारा खरीदा गया था, जिसे अस्थायी रूप से सुखराम के खाली मकान में रखा गया था।

हालांकि, न्यायालय ने पाया कि प्रस्तुत जवाब व तर्क प्रमाणित एवं समाधानकारी नहीं हैं, और कोई वैध दस्तावेज या खरीदी रसीद प्रस्तुत नहीं की गई। अतः यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय ने संबंधित थाना उदयपुर में प्राथमिकी दर्ज करने तथा 7 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है।

साथ ही, जब्त की गई 1640 बोरी यूरिया उर्वरक को जिला विपणन अधिकारी, अम्बिकापुर की सुपुर्दगी में देने के निर्देश भी पारित किए गए हैं।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से किसानों को मिल रहा लाभ निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ