Ro no D15139/23

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

जिले में 38593.7 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण, किसानों को 35693.8 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण
– जिले में 10819.68 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 10292.96 क्विंटल बीज का किया गया वितरण
राजनांदगांव 07 अगस्त 2025। जिले के मेहनतकश कृषक खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए है, ताकि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 38593.7 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 74.90 प्रतिशत है। जिसमें यूरिया 13120.4 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 7252.9 मीट्रिक टन, डीएपी 4855.2 मीट्रिक टन, एनपीके 9611.9 पोटाश 3753.4 मीट्रिक टन है। अब तक किसानों को 35693.8 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 12524.2 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 6219.9 मीट्रिक टन, डीएपी 4525.1 मीट्रिक टन, एनपीके 9294.4 पोटाश 3130.2 मीट्रिक टन है। किसानों को 2899.9 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 596.2 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1033 मीट्रिक टन, डीएपी 330.1 मीट्रिक टन, एनपीके 317.5 मीट्रिक टन, पोटाश 623.3  मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10819.68 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 10292.96 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 526.72 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 13653 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 10277.30 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 518.70 क्विंटल धान का वितरण शेष है।

  • Related Posts

    खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

    – रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 52 प्रकरणों पर 18 लाख 95 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड लगाया गया*   राजनांदगांव 01 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 251.8 मिमी वर्षा दर्ज

    – जिले में आज 40.4 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 01 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन