Ro no D15139/23

तालाब में डूबने से हुई दो मौतों पर प्रशासन का संबल

*पीड़ित परिवारों को 8 लाख की सहायता मंजूर*

रायपुर,12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में प्राकृतिक आपदा के मामलों में जिला प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दो अलग-अलग हादसों में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिजनों के लिए कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के तहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को 4-4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील टुण्डरा की निवासी श्रीमती कांतिबाई सोनी पति रामचरण सोनी की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी तरह ग्राम मड़वा की निवासी श्रीमती सावित्री वैष्णव पति भोलादास वैष्णव की भी पानी में डूबने के कारण असामयिक मृत्यु हुई थी।

*कलेक्टर ने दिए त्वरित भुगतान के निर्देश*

कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा ने इन प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि सहायता राशि सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में RTGS के माध्यम से जमा की जाए, ताकि शोक संतप्त परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।

  • Related Posts

    बैटरी चालित ट्राइसाइकिल से बदली जिंदगी: मोहला के हितग्राही नर्मेश बने आत्मनिर्भरता की मिसाल 76 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद नहीं मानी हार, अब स्वयं चला रहे दुकान और दे रहे प्रेरणा

    रायपुर, 28 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की दिव्यांगजन हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला के ग्राम मंझियापुर निवासी…

    Read more

    वीबीजी रामजी के तहत जिले के स्कूलों में होगा अधोसंरचना विकास का व्यापक विस्तार

    लगभग 200 बालिका शौचालय, किचन शेड, मल्टी स्पोर्ट्स सहित अनेक निर्माण कार्यों से सुदृढ़ होगी शैक्षणिक व्यवस्था धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends