Ro no D15139/23

पूरे स्कूल का क्रश थे अक्षय खन्ना’, उनकी क्लासमेट ने किए चौंकाने वाले खुलासे

धुरंधर की शानदार सफलता के बीच अक्षय खन्ना के स्कूल दिनों की यादें सामने आई हैं. लॉरेंस स्कूल लवडेल की एक पूर्व छात्रा ने बताया कि कैसे विनोद खन्ना के बेटे होने के बावजूद अक्षय शांत, और पूरे स्कूल के सबसे बड़े क्रश हुआ करते थे.

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं. फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार में उनकी दमदार अदाकारी को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है और इसी बीच सोशल मीडिया पर अक्षय से जुड़ी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं.

इन यादों में सबसे खास है उनकी एक पूर्व स्कूल साथी की पोस्ट, जिसमें उन्होंने अक्षय खन्ना के छात्र जीवन की झलक साझा की है. ऊटी स्थित प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल लवडेल की पूर्व छात्रा सायरा शाह हलीम ने बताया कि अक्षय उनसे कुछ साल सीनियर थे और स्कूल में रहते हुए भी बेहद अलग और रहस्यमय स्वभाव के थे.

अक्षय खन्ना थे स्कूल क्रश

जब स्कूल पहुंचे, तो वे किसी स्टार किड जैसी चमक-धमक के बजाय सादगी और संजीदगी के साथ नजर आए. अगले दो सालों तक वे स्कूल परिसर में रोज दिखते- कभी हरे-भरे रास्तों पर टहलते हुए, कभी टक शॉप से निकलते हुए. बिना किसी कोशिश के वे स्कूल क्रश बन चुके थे.

हमेशा से रहा शांत स्वाभाव

सायरा लिखती हैं कि अक्षय न तो फुटबॉल टीम के कप्तान थे और न ही बड़े ग्रुप्स का हिस्सा. वे शांत स्वभाव के, गहरे सोचने वाले और रहस्यमयी व्यक्तित्व के थे. स्कूल सोशल्स से दूरी बनाए रखना, लॉन में चाय की चुस्की लेते हुए अकेले बैठना- यही उनकी पहचान थी. पारंपरिक अर्थों में ‘लेडीज मैन’ न होने के बावजूद वे सबसे लोकप्रिय सीनियर थे.

फिल्मों में आने के बाद भी नहीं बदले अक्षय खन्ना

उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे विनोद खन्ना और उनकी पत्नी अक्सर अक्षय से मिलने स्कूल आया करते थे. इतने बड़े फिल्मी परिवार से होने के बावजूद अक्षय हमेशा जमीन से जुड़े और लो-की बने रहे. सायरा ने लिखा कि फिल्मों में आने के बाद भी कुछ नहीं बदला- वही रहस्य, वही सादगी.

आज जब ‘धुरंधर’ की सफलता के साथ अक्षय खन्ना को वह सम्मान मिल रहा है, जिसके वे हकदार हैं, तो उनके पुराने स्कूलमेट्स और प्रशंसक समान रूप से खुश हैं.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?