Ro no D15139/23

जिले में स्वच्छ भारत मिशन और हर घर तिरंगा अभियान का अद्भुत संगम

एक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर सामने आ रहा
स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित

जशपुरनगर 09 अगस्त 2025/ देशभक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास से अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि ष्स्वच्छ वातावरण हमारे राष्ट्र के गर्व को दर्शाता है, जैसे तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है।ष् इस अवसर पर नगरपालिकाओं, पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, अधिकारी कर्मचारियों और  नागरिकों से घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया। अभियान के तहत कचरे का अलग-अलग प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ज़िला न केवल राष्ट्रीय भावना का उत्सव मना सके, बल्कि स्थायी स्वच्छता के संकल्प को भी मज़बूत कर सके।
हर घर तिरंगा अभियान का समापन 15 अगस्त 2025 को होगा, जब हर घर, कार्यालय और सार्वजनिक भवन पर तिरंगा लहराएगाकृएक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई संपन्न

    जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/’ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक…

    Read more

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

     77 हितग्राहियों को लगाया गया हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का प्रथम डोज, रोग के प्रकार, लक्षण एवं बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends