Ro no D15139/23

अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को

छ0ग0 व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 02.15 बजे तक जिले के 31 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी। जिसमें कुल 09 हजार 502 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस हेतु परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। जिसका संपर्क नंबर 9827488964 एवं 9826331942 है।
संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। परीक्षार्थियों के लिये निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा दोपहर 12 बजे से 02.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व 11.30 बजे बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचेंगें ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फ्रिस्किंग जांच किया जा सके। परीक्षार्थी को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेंगे। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउज, स्कार्फ, बेल्ट, दोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड द्वारा सभी केन्द्रों में जैमर लगाया गया है।

  • Related Posts

    रुद्रेश्वर मंदिर परिसर का होगा समग्र विकास, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा धार्मिक-पर्यटन केंद्र

    ग्रीन कॉरिडोर, बोटिंग और आधुनिक सुविधाओं से बढ़ेगा आकर्षण धमतरी, 12 मार्च 2026//जिले के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र रुद्रेश्वर मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थल के…

    Read more

    साझी मेहनत, साझा समृद्धि – ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन’

        धमतरी, 12 मार्च 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान