Ro no D15139/23

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे खड़े होकर पानी पीने की गलती? जान लें इससे होने वाले नुकसान

Water Drinking Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करने लगे हैं. भले ही ये बातें हमें ज्यादा जरूरी न लगें, लेकिन लंबे समय तक इन्हें अनदेखा करने का असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ने लगता है. ऐसी ही एक आदत है खड़े होकर पानी पीना. ऑफिस में काम करते समय, बाहर टहलते हुए, घूमते समय या फिर जल्दबाजी में हम अक्सर खड़े होकर ही पानी पी लेते हैं. हमें लगता है कि पानी पीना सिर्फ प्यास बुझाने के लिए जरूरी है, जबकि मान्यताओं और बड़े-बुजुर्गों की राय इससे काफी अलग है. उनके अनुसार, पानी पीने का तरीका भी हमारी सेहत पर सीधा असर डालता है. अगर आप भी अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आखिर क्यों खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए और कैसे यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है.

डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ सकता है बुरा असर

मान्यताओं के अनुसार जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो यह पानी काफी तेजी से आपके पेट तक पहुंच जाता है. ऐसा होने की वजह से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सही तरीके से प्रोसेस करने का मौका और समय नहीं मिलता है. कई बार खड़े होकर पानी पीने की आपकी गलती खाने की ठीक से डाइजेस्ट नहीं होने देती, पेट में गैस बनाती है, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम्स का भी कारण बन जाती है. वहीं, जब आप एक जगह पर शांत बैठकर आराम से पानी पीते हैं तो आपका शरीर उसे बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है.

जोड़ों में दर्द और कमजोरी की समस्या

बड़े-बुजुर्गों के अनुसार जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो हो सकता है कि इसका असर आपके जोड़ों पर भी पड़ने लगे. अगर आप लंबे समय तक इसी तरह से पानी पीते रहते हैं तो कुछ ही समय में आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में अकड़न और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लग जाती हैं. खासतौर पर बढ़ती हुई उम्र में आपकी यह आदत आपको ज्याद नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि, यह दावा वैज्ञानिक रूप से तो सिद्ध नहीं है. फिर भी आपके साथ ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप छोटी उम्र से ही सही तरीके से पानी पीने की आदत को अपने अंदर डेवलप करें.

किडनी को नहीं मिल पाता फायदा

हमारी किडनियां ही हमारे शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती हैं. लेकिन जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो यह पानी काफी तेजी से आपके शरीर में जाने लगता है. ऐसा होने की वजह से आपकी किडनियां पानी को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती. जब बार-बार ऐसा होता रहता है तो आपके शरीर को पानी पीने का पूरा फायदा तक मिलना बंद हो जाता है और साथ ही आपके शरीर से इन टॉक्सिन्स के निकलने का जो प्रोसेस होता है वह भी काफी ज्यादा अफेक्ट होता है. हालांकि, इसका कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि खड़े होकर पानी पीने से इसका असर आपकी किडनी पर पड़ता हो.

शरीर को नहीं मिलती पूरी हाइड्रेशन

मान्यताओं के अनुसार जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो यह काफी तेजी से नीचे की तरफ बह जाता है. जब ऐसा होता है तो आपके शरीर के सभी हिस्सों तक पानी सही से नहीं पहुंच पाता है. यह एक बड़ी वजह है कि कई बार ज्यादा पानी पीने के बाद भी आपकी प्यास बुझती नहीं है और आपको प्यास लगती ही रहती है. इसके अलावा आपकी इस आदत की वजह से आपके शरीर में थकान, कमजोरी और ड्राईनेस जैसी प्रॉब्लम्स बढ़ने लग जाती है.

हार्ट और लंग्स पर भी पड़ सकता है असर

कुछ लोग यह भी मानते हैं कि जब पानी काफी तेजी से आपके शरीर में जाता है, तो इसकी वजह से शरीर के अंदर ऑक्सीजन और लिक्विड्स का बैलेंस भी थोड़ी देर के लिए अफेक्ट हो सकता है. कई लोग इस वजह से सीने में भारीपन और अनइजी भी महसूस करने लगते हैं. हालांकि, यह एक ऐसी प्रॉब्लम है जो हर किसी को नहीं होती है.

क्या है पानी पीने का सही तरीका?

अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो हमेशा एक जगह पर शांत बैठकर पानी पीने की कोशिश करें. इसके अलावा पानी को एकदम जल्दी नहीं, बल्कि छोटे-छोटे घूंट में पीकर खत्म करें. कोशिश करें कि आप जो पानी पी रहे हैं वह काफी ज्यादा ठंडा न हो. अगर पानी काफी ज्यादा ठंडा होगा तो इसका असर आपके डाइजेशन पर पड़ सकता है. बेहतर डाइजेशन के लिए आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि खाना खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पीएं.

  • Related Posts

    30 की उम्र के बाद हर महिला को बदल लेनी चाहिए ये 7 आदतें, वरना बढ़ सकता है सेहत बिगड़ने का खतरा

    Healthy Habits for Women: किसी भी महिला के लिए 30 की उम्र पार करना जीवन का एक जरूरी पड़ाव माना जाता है. इस उम्र तक पहुंचते-पहुंचते शरीर, स्किन, हार्मोन और मेंटल…

    Read more

    बोरिंग पराठों और स्नैक्स को कहें गुडबाय, सुबह के नाश्ते में बनाएं टेस्टी और सुपर हेल्दी मूंग पालक पूरी

    Moong Palak Puri: अगर आप हर दिन वही पराठे और बोरिंग स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा ट्राय करना चाहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर