Ro no D15139/23

मानव तस्करी की सूचना पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 बालक-बालिकाओं का सुरक्षित रेस्क्यू

अम्बिकापुर 12 जून 2026/  जिले में संभावित मानव तस्करी के संबंध में 11 जून 2026 को रात्रि में प्राप्त गोपनीय सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अमला जिला बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड हेल्पलाईन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर रामानुजगंज बलरामपुर से अम्बिकापुर की ओर आ रही ’’रॉयल बस’’ को प्रतापपुर नाका के पास त्वरित रूप से चिन्हित किया गया एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभागीय स्टाफ को तत्काल बस के भीतर तैनात किया गया। रॉयल बस के अम्बिकापुर बस स्टैण्ड पहुंचते ही सघन जांच एवं भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की गयी। बस में कुल 19 व्यक्ति (16 बालिकाएं एवं 3 बालक) पाए गए। बालक-बालिकाओं से पूछताछ करने पर यह पाया गया कि ये सभी अम्बिकापुर के रास्ते कर्नाटक राज्य जाने वाले थे। रात्रि का समय होने के कारण 16 बालिकाओं को एमएसएसव्हीपी बालगृह बालिका एवं 03 बालकों को वसुन्धरा खुला आश्रय गृह बालक में संरक्षित कराया गया।

प्रकरण में त्वरित विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए 12 जून 2026 को सभी बालक-बालिकाओं को चाईल्ड हेल्पलाईन एवं संस्था के कर्मचारियों द्वारा बाल कल्याण समिति सरगुजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा बालक-बालिकाओं का बयान, परामर्श, उम्र का सत्यापन एवं अन्य विधिक तथ्यों की विस्तृत जांच व सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता बरतते हुए रेस्क्यु किए गए सभी बालक-बालिकाओं के परिवारों को तत्काल संपर्क स्थापित कर उनके सुरक्षित होने की सूचना दे दी गई है।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta