Ro no D15139/23

प्लेटफॉर्म श्रमिकों के पंजीयन के लिए लग रहे शिविर

धमतरी 11 अप्रैल 2025/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्लेटफॉर्म श्रमिकों का ई श्रम पोर्टल में ज्यादा से ज्यादा पंजीयन किया जाना है। इसके लिए श्रम पदाधिकारी ने श्रम निरीक्षक श्रीमती निम्मी पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि धमतरी जिले में संचालित प्लेटफॉर्म बेस्ड गिग वर्कर्स और उनके संगठनों से समन्वय और उनकी बैठक लेकर उनका पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए 9 से 17 अप्रैल तक शिविर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविर में संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। यह शिविर 9 अप्रैल को अमेजन कोरियर ऑफिस नवकार हॉस्टल धमतरी में लगाया गया है। वहीं 11 अप्रैल को आमातालाब रोड, इंडोर स्टेडियम के पास स्थित फ्लिपकार्ट कोरियर ऑफिस में शिविर आयोजित हुआ। इसी तरह 15 अप्रैल को विंध्यवासिनी वार्ड, कारगिल चौक के पास डेलहीवरी कोरियर ऑफिस, 16 अप्रैल को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हटकेशर वार्ड स्थित मीशो ऑफिस में और 17 अप्रैल को जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय धमतरी के कक्ष क्रमांक 68 में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म श्रमिक जैसे जोमेटो, उबेर, ओला, रैपिडो, स्विगी, ब्लिकीट, इंस्टामार्ट, फ्लिपकार्ट, अमेजन, प्लेटफॉर्म बेस्ड डिलीवरी पर्सन आदि का ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन किया जाएगा।

  • Related Posts

    ग्राम फरसिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

      भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक हुई शामिल 276 ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, डिजिटल…

    Read more

    16 जून से ही खुलेंगी स्कूलें, सोशल मीडिया पर वायरल खबर फर्जी

    धमतरी 13 जून 2026 । लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 से प्रदेश की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर