Ro no D15139/23

महापौर पद के लिए निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों को दो बार निर्वाचन व्यय लेखा पंजी का कराना होगा निरीक्षण

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 31 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिका निगम राजनांदगांव के महापौर पद के लिए निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिए गये लेखा संधारण रजिस्टर (प्रोफार्मा-क) में निर्वाचन व्यय का दिन-प्रतिदिन का लेखा बनाने एवं नाम वापसी की तारीख से मतदान की तारीख के बीच दो बार निर्वाचन व्यय संपरीक्षक के समक्ष निरीक्षण हेतु प्रस्तुत करना होगा। निर्वाचन व्यय संपरीक्षक श्रीमती प्रज्ञा सिमनकर द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा पंजी का प्रथम निरीक्षण मंगलवार 4 फरवरी 2025 एवं द्वितीय निरीक्षण शनिवार 8 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 85 में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों व निर्धारित समय व स्थान पर संधारित व्यय लेखा रजिस्टर, समस्त व्हाउचर, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सहित स्वयं या अधिकृत अभिकर्ता के माध्मय से व्यय संपरीक्षक से निरीक्षण कराना आवश्यक है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच