Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ का प्रथम संभागीय पोर्टल लॉन्च

 

जशपुरनगर 12 जून 2026/ सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट का सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में डिजिटल प्रशासन और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट division-surguja.cg.gov.in का विधिवत शुभारंभ किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी संभाग की पहली आधिकारिक संभागीय वेबसाइट है। जो नागरिकों, पर्यटकों तथा विभिन्न हितधारकों को एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगी।
वेबसाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट एवं तकनीकी सहयोग राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) सरगुजा द्वारा प्रदान किया गया है। पोर्टल का निर्माण केंद्र सरकार के सुरक्षित  प्लेटफॉर्म S3WaaS (Secure, Scalable & Sugamya Website as a Service) पर किया गया है, जिससे इसकी सुरक्षा, विश्वसनीयता और उपयोगिता सुनिश्चित होती है।
अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस-
यह पोर्टल ‘Secure-by-Design’फ्रेमवर्क पर आधारित है तथा इसकी होस्टिंग  NIC   के नेशनल डाटा सेंटर्स में की गई है। इससे वेबसाइट को ऑटोमेटेड पैच,  आसान साइबर सुरक्षा,  सुरक्षा ऑडिट जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी।
वेबसाइट को पूरी तरह रिस्पॉन्सिव बनाया गया है, जिससे यह मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर सहित सभी प्रकार के उपकरणों पर सहजता से संचालित होगी। वर्तमान में यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
नागरिकों और पर्यटकों को मिलेंगे अनेक लाभ-
इस पोर्टल के माध्यम से सरगुजा संभाग की प्रशासनिक संरचना, इतिहास, प्रोफाइल, अधिकारियों की संपर्क सूची तथा सभी जिलों की महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के प्रमुख पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और क्षेत्रीय महोत्सवों की विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा नागरिक अब पोर्टल के माध्यम से सीधे B1/P11, नामांतरण, राजस्व न्यायालय आवेदन तथा डायवर्जन जैसी महत्वपूर्ण ऑनलाइन राजस्व सेवाओं तक पहुंच सकेंगे।
पोर्टल पर कार्यालय के नोटिस, निविदाएं, अधिसूचनाएं, परिपत्र और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं समय-समय पर प्रकाशित की जाएंगी। नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए वेबसाइट में फीडबैक फॉर्म, मीडिया कॉर्नर, फोटो गैलरी और वीडियो गैलरी जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।
संभागीय आयुक्त ने जताया आभार-
शुभारंभ अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सरगुजा संभाग के सभी जिला कलेक्टरों तथा एनआईसी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी जिलों द्वारा सक्रिय डाटा साझाकरण तथा एनआईसी की टीम की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य का पहला संभागीय पोर्टल साकार हो सका है। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाएगी तथा डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
शुभारंभ अवसर में उपायुक्त श्री आर के खुंटे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के समस्त जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन