Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से श्समय लालश् के जीवन में आया उजियारा 54 हजार से अधिक का बिजली बिल हुआ आधा, मिली बड़ी राहत

अम्बिकापुर 27 अप्रैल 2026/    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत थोर में रहने वाले समय लाल के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनाश् एक नई उम्मीद की किरण बनकर आई है।

भारी-भरकम बिल से मिली बड़ी राहत
समय लाल के घर का बिजली बिल बढ़ते-बढ़ते 61,149 तक पहुँच गया था। एक साधारण ग्रामीण परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि चुका पाना बहुत मुश्किल था। समय लाल कहते हैं कि, बिजली बिल बहुत ज्यादा हो गया था जिसे जमा कर पाना उनके लिए असंभव था।

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बनी मददगार
समय लाल को जब मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने शिविर के माध्यम अपना पंजीयन कराया। जिससे उनके बिजली बिल का त्वरित समाधान किया गया। योजना के तहत उनका लगभग आधा से ज्यादा बिल यानी 54,450 रुपए बिजली बिल माफ कर दिया गया।

मात्र 7,700 रुपये जमा कर हुए चिंतामुक्त
भारी छूट मिलने के बाद समय लाल ने बकाया राशि के रूप में केवल 7,700 रुपए जमा किए और अपने  बिजली बिल की चिंता दूर हुए। अब उनके घर में न केवल बिजली की रोशनी है, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए का कहा कि सरकार की इस योजना से मेरा आधा से ज्यादा बिजली बिल माफ हुआ है।

योजना का लाभ उठाने की अपील
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक तंगी के कारण पुराने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा लगातार शिविर लगाकर ऐसे हितग्राहियों की पहचान की जा रही है और उन्हें बिजली बिलों में बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।

  • Related Posts

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी

    *मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 89.55 प्रतिशत*   रायपुर 08 अगस्त 2026/ कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो…

    Read more

    जल सहेजकर गढ़बेंगाल ने गढ़ी नई राह

    *3.91 करोड़ रुपए का स्टॉपडेम बना नारायणपुर में किसानों की समृद्धि का आधार* रायपुर, 08 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में गढ़बेंगाल में स्टॉपडेम का निर्माण जल संरक्षण और…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं