Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर किया अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ

– जल संरक्षण के लिए दिलाई ऑनलाइन शपथ
– ग्राम गठुला के पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण वर्जुअल माध्यम से कार्यक्रम जुड़े
राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को एक नई सौगात देते हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को ऑनलाइन माध्यम से शपथ दिलाई। जिले के जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम गठुला से ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण वर्जुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थापना से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और सरलता आएगी। यह केंद्र ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल गांवों को डिजिटल सशक्तिकरण की ओर ले जाने वाला एक मजबूत कदम है। अब पंचायत स्तर पर सेवाओं का डिजिटल रूप से लाभ उठाया जा सकेगा, जिससे ग्रामीण जनता को विभिन्न प्रमाण-पत्र, योजनाओं की जानकारी और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं समय पर और सुलभ रूप से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के माध्यम से तकनीक और पारदर्शिता के समन्वय से ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर और सुशासित बनाने का संदेश दिया गया। ग्राम गठुला के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री के संदेश को सुना। सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा दिलाई गई जल संकल्प शपथ को दोहराया और जल स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन तथा सतत उपयोग की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान प्रारंभ

    राजनांदगांव 28 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान…

    Read more

    सड़क दुर्घटना में घायलों को मिला पीएम-राहत योजना का लाभ

    *- पीएम-राहत योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना के घायलों को 1 लाख 50 हजार रूपए तक का कैशलेस उपचार की सुविधा* राजनांदगांव 28 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान