Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय अपनी धर्म पत्नी कौशल्या साय के साथ टाटीडांड में सनातन समाज द्वारा आयोजित अनुष्ठान कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री ने सभी को होली की दी शुभकामनाएं

जशपुरनगर 14 मार्च 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कांसाबेल विकास खंड के ग्राम टाटीडांड में होली के पावन अवसर पर  सनातन समाज के दुर्गा देवी संत समाज द्वारा आयोजित अनुष्ठान में अपनी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ शामिल हुए उन्होंने भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की  कामना की इस अवसर पर गुरु महाराज स्व श्री धनपति पंडा के पुत्र श्री सहदेव पंडा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि हर साल फागुन माह में होली के पावन पर्व पर सनातन समाज द्वारा अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। और मुख्यमंत्री वर्षों से होली के पावन अवसर में शामिल होते हैं।
उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है सभी शांति और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया।
उन्होंने कहा कि ग्राम टाटीडांड में होली के पावन पर्व पर सनातन समाज द्वारा अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। वे वर्षों से इस अनुष्ठान में शामिल होते हैं। उन्होंने सभी लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14 लाख लोगों को आवास बनाने के लिए स्वीकृत दी गई है। किसानों से धान खरीदी की जा रही है। और महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर माह 1 हजार रूपए की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 21 मार्च से 27 मार्च तक कुनकुरी विकास खंड में सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। देश के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे उन्होंने सभी को कथा सुनने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और अपने अनुभव साझा किए इस अवसर पर सनातन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली से आम जनता के शिकायतों का होगा समयबद्ध निवारण सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 की कार्यप्रणाली और शिकायत निवारण के संबंध में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

      जशपुरनगर 15 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रत्येक नागरिकों को शासकीय सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए राज्य सरकार…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय की तत्परता से मटासी गांव में लौटी रोशनी ट्रांसफार्मर खराबी से अंधेरे में डूबी बस्ती में बहाल हुई बिजली पेयजल व्यवस्था भी हुई सुचारु

      जशपुरनगर 15 मई 2026/ भीषण गर्मी के बीच ग्राम मटासी की बस्ती में ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे पूरा गांव अंधेरे में…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम