Ro no D15139/23

“मोर गांव मोर पानी महाअभियान“ के तहत जल संरक्षण के लिए हुआ क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 04 जून 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में “मोर गांव मोर पानी महाअभियान“ जिलेभर में संचालित किया जा रहा है। इस महाअभियान अंतर्गत बारिश के जल को अधिक से अधिक संरक्षित कर जल संवर्धन को बढ़ावा देना है।

जन समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रमदान, दीवाल लेखन, नारालेखन एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में 2 जून से 6 जून 2025 तक क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज जनपद पंचायत अंबिकापुर के दरिमा क्लस्टर की 27, सीतापुर के बनेया क्लस्टर की 11, लुंड्रा के उदारी क्लस्टर की 33, बतौली के बिलासपुर क्लस्टर की 12, लखनपुर के कुन्नी क्लस्टर की 20, मैनपाट के कमलेश्वरपुर क्लस्टर की 16 तथा उदयपुर के खमरिया क्लस्टर की 17 ग्राम पंचायतों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण एवं संचयन को नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
प्रशिक्षण में जल संरचनाओं का चयन, सूखा प्रभावित क्षेत्रों के उपचार, भूजल स्तर बढ़ाने हेतु उपाय, उपयुक्त स्थानों पर संरचनाओं का निर्माण तथा पूर्व निर्मित जल संरचनाओं के पुनः उपयोग एवं संरक्षण हेतु जन भागीदारी को केंद्र में रखते हुए विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को जल शपथ दिलाई गई, जिसमें पानी की एक-एक बूंद बचाने एवं जल संरचनाओं को सहेजने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर संबंधित पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, ग्राम संगठन की महिलाएं एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

       अम्बिकापुर 09 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी…

    Read more

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अम्बिकापुर में बनेंगे 4 आकांक्षीय शौचालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रमुख स्थानों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 09 जून 2026/   स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित