Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी

283 सहायक शिक्षकों की मिली नवीन पदस्थापना आदेश

अम्बिकापुर 04 जून 2025/  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप शालाओं में शिक्षकों की उपलब्धता, छात्रों की दर्ज संख्या के अनुपात में सुनिश्चित रखने एवं छात्रहित को ध्यान रखते हुए, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया अंतर्गत 283 सहायक शिक्षकों की नवीन पदस्थापना काउंसिल माध्यम से की गई है।
युक्तियुक्तकरण अंतर्गत शिक्षक काउंसलिंग प्रक्रिया जिले के अम्बिकापुर मल्टीपरपज स्कूल में जारी है। विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा चिन्हांकित अतिशेष शिक्षकों को जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के अनुमोदन पश्चात जिला स्तर पर आयोजित काउंसलिंग में संबंधित अतिशेष शिक्षक द्वारा चुने गए संस्था में युक्तियुक्तकरण के तहत आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया जाता है।

जारी आदेश के अनुसार
संबंधित शिक्षक को 07 जून 2025 तक नवीन संस्था में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित को कार्यमुक्त मानते हुए, अनुपस्थित मानकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। यदि नवीन संस्था में त्रुटिवश एक से अधिक शिक्षक पदस्थ पाए जाते हैं, तो ऐसे मामलों में नवीन एकल या शिक्षक विहीन संस्था आवंटित की जाएगी। यह आदेश युक्तियुक्तकरण नियमों के अधीन रहेगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षक युक्तियुक्तकरण का कदम छात्रहित और विद्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। जिसके तहत युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया निरंतर जारी है।

  • Related Posts

    उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

       अम्बिकापुर 09 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी…

    Read more

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अम्बिकापुर में बनेंगे 4 आकांक्षीय शौचालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रमुख स्थानों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 09 जून 2026/   स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित