सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने त्रिपुरा में भी बजाया भाजपा का डंका

UP Politics: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का त्र‍िपुरा चुनाव में भी डंका

गुजरात व‍िधानसभा चुनाव के बाद त्र‍िपुरा व‍िधानसभा चुनाव में भी स्‍टार प्रचारक और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ का जलवा नजर आया। सीएम योगी ने दो दिनों में छह सीटों पर प्रचार क‍िया था। सीएम की रैल‍ियों में बुलडोजर भी खड़ा था।

लखनऊ, IMNB। त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह सीटों पर प्रचार किया था और इन सभी सीटों को मतदाताओं ने भाजपा की झोली में डाल दिया। त्रिपुरा की 60 में से 32 सीटों पर भगवा लहराया। एक सीट भाजपा के सहयोगी दल आइपीएफटी को मिली।

मुख्यमंत्री योगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 की व्यस्तता के बीच समय निकालकर दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा गए थे। पूर्वोत्तर में भी उनके बुलडोजर रैलियों में खड़े दिखे।भाजपा ने 2018 विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत हासिल करते हुए त्रिपुरा में सरकार बनाई थी। उस वक्त भी यह चर्चा आम थी कि लगभग ढाई दशक से राज कर रहे कम्युनिस्ट की राजनीति पर विराम लगाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ की भी अहम भूमिका रही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपीठाधीश्वर भी हैं। यह नाथ संप्रदाय की अग्रणी पीठ है। पूर्वोत्तर में यहां नाथ संप्रदाय की आस्था से जुड़े लोगों की संख्या काफी है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ का प्रचार में उतरना भाजपा के लिए काफी कारगर रहा। वहीं, इस बार योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रचार के दूसरे दिन धालेश्वर स्थित महायोगी गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में शीश झुकाकर पूजन अर्चन भी किया था।

योगी आदित्यनाथ ने इन सीटों पर किया था प्रचार

सीट प्रत्याशी – जीत का अंतर

बागबासा – जादब लाल नाथ-1461

कल्याणपुर-प्रमोद नगर पिनाकी दास चौधरी-6613

टाउन बारडोवाली-प्रो. डॉ. माणिक साहा- 1257

फटीकराय-सुग्धांशु दास- 5112

सूर्यमणि नगर- राम प्रसाद पाल- 1908

मजलिशपुर- सुशांत चौधरी – 5172

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 41 हजार करोड़ रूपए से हो रहा रेल सुविधाओं का विकास 0केन्द्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए 6925 करोड़ रूपए की सौगात 0 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेलमंत्री का आभार जताया

  रायपुर 3 फरवरी 2025/छत्तीसगढ़ में 41 हजार करोड़ रूपए की लागत से रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें रेल्वे ट्रैक का विस्तार, रेलवे…

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना: झारखंड में लड़कियों को सशक्त बनाने के एक दशक का जश्न

पलामू के प्रशासन और समाज कल्याण कार्यालय ने झारखंड में 100 दिन संकल्प अभियान के साथ जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की बीबीबीपी पहल के बहुआयामी दृष्टिकोण से पलामू जिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *