Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ईव्हीएम प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

नगरीय निकाय के वार्डों में   ईवीएम से डेमो कर  मतदान संबंधी प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी
कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चा कर ईवीएम  से मतदान प्रक्रिया को समझने प्रेरित किया

अम्बिकापुर 03 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने सोमवार को मतदाताओं को ईव्हीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए आयोजित ईव्हीएम प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना और ईव्हीएम के उपयोग में किसी भी प्रकार की उलझन से बचने के लिए उन्हें सही जानकारी देना है।
ईव्हीएम प्रदर्शनी का आयोजन तिथिवार अलग-अलग वार्डों में किया जा रहा है, ताकि नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी मतदाता ईव्हीएम के इस्तेमाल में सहज महसूस करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने देवीगंज वार्ड क्रमांक 15 और इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 17 में चल रहे ईव्हीएम प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने मतदाताओं से ईव्हीएम के बारे में फीडबैक लिया और उन्हें मतदान प्रक्रिया को समझाने के लिए स्वयं ईव्हीएम में वोटिंग कराकर दिखाया। इस दौरान, मतदाताओं ने ईव्हीएम प्रदर्शनी की इस पहल की सराहना करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस तरह की प्रदर्शनी से मतदाता न केवल वोटिंग प्रक्रिया को समझ पा रहे हैं, बल्कि उन्हें ईव्हीएम के सही उपयोग में भी कोई कठिनाई नहीं होगी।
ईव्हीएम प्रदर्शनी के दौरान कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन आयोग की यह पहल मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए किया जा रहा  है। प्रदर्शनी के माध्यम से मतदाता अब पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल