Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों कोे सुशासन तिहार शिविरों का निरीक्षण करने के दिये निर्देश

*दूसरे दिन भी आमजनों ने समाधान पेटी में उत्साह के साथ डाले आवेदन’*

धमतरी 09 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों को सुशासन तिहार को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने और उनसे मांग, समस्या और शिकायतों संबंधी आवेदन समाधन पेटियों के माध्यम से लेने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के बेहतर संचालन हेतु लोगों की मांग एंव समस्याओं को लेने हेतु लगायी गयी पेटियों के स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है, जिसके परिपालन में आज धमतरी, कुरूद और नगरीय विकासखंड के अधिकारियों ने विभिन्न गांवों एवं कार्यालयों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायत में लगे शिविरों का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि आवास ,जॉब कार्ड, पानी की व्यवस्था, साफ़ सफाई, नाली, सड़क निर्माण जैसे मुद्दों से संबंधित आवेदन कर रहे।

*सुशासन तिहार के दूसरे दिन जिले में मिले 24 हजार 537 आवेदन, आमजन में दिखा उत्साह*
सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी आवेदन लेने का सिलसिला जारी है। लोगों में अपनी समस्या-शिकायतों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले केे आम जनों ने अपने माँग, शिकायत और समस्याओं के समाधान हेतु ग्रामों और शहर के वार्डों और कार्यालयों में स्थापित समाधान पेटीयों में आवेदन डाले। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का पोर्टल में अपलोड करने की प्रक्रिया भी सतत् रूप से की जा रही है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी ब्लाकों से प्राप्त आवेदनों का विभाग वार चिन्हांकित कर उन्हें प्रेषित किया जाये। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण निराकरण के निर्देश भी दिए गए हैं। दूसरे दिन तक 24 हजार 537 आवेदन प्राप्त हुए हैं ।. सुशासन तिहार 11 अप्रैल 2025 तक आयोजित किए जा जायेंगे, जिनमें आम नागरिक अपने विभिन्न आवेदन एवं शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

  • Related Posts

    अनियमितताओं पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई : पान सीड्स प्रा. लि. का बीज विक्रय अनुज्ञा तत्काल प्रभाव से निरस्त

    धमतरी, 29 जुलाई 2026/ किसानों के हितों की सुरक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही…

    Read more

    धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान

    रिकॉर्ड खाद-बीज और ऋण वितरण से मिली नई रफ्तार   *जिले में कुल 96 समितियां सक्रिय: 370 ग्राम पंचायतों के 653 गांवों तक सीधी पहुँच*   *खाद और बीज का…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए