Ro no D15139/23

कलेक्टर ने आड़ावाल क्षेत्र में संचालित शिक्षण संस्थाओं का किया निरीक्षण

बुरुंदवाड़ा बाबूसेमरा के एमआरएफ सेंटर की गतिविधियों का लिया जायजा

जगदलपुर 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने शुक्रवार को आड़ावाल क्षेत्र में संचालित शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय दृष्टि एव बाधितार्थ विद्यालय, अस्थि बाधितार्थ बालगृह, डीएवी स्कूल एवं लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया और संस्थान द्वारा संचालित शिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने दृष्टि एव बाधितार्थ विद्यालय के निरीक्षण में पंजीकृत विद्यार्थियों, व्याख्याता- शिक्षकों की स्थिति, डिजीटल लर्निंग लैब, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, छात्रावास की व्यवस्था, अस्थि बाधितार्थ बालगृह के कक्ष, फिजियोथैरेपी सेंटर, शयन कक्ष का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का संज्ञान लिया। उक्त संस्था के समीप संचालित डीएवी स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया जहां पर विद्यालय के प्राचार्य ने संस्थान के संबंध में आवश्यक जानकारी दी ।

इसके साथ ही कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज का भी निरीक्षण किया, जिसमें संस्थान द्वारा संचालित कोर्सों के संबंध में प्रभारी से जानकारी ली। भवन में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से बैच प्रारंभ होने से अब तक क्या सीखे की जानकारी ली। इसके साथ ही लाइवलीहुड कॉलेज के अन्य भवनों का अवलोकन किया ।

एमआरएफ और एमआरसी सेंटर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री हरिस ने बुरुंदवाड़ा बाबूसेमरा में संचालित मटेरियल रिसायकल फैसिलिट (एमआरएफ) और एमआरसी सेंटर की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया। कलेक्टर को संस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि शहर के एसआरएलएम सेंटर से गाड़ियों के माध्यम से प्लास्टिक, कार्टून, काँच, लेदर के सामानों की खरीदी कर लाया जाता है इसके अलावा 114 ग्रामों से भी सामान एमआरएफ सेंटर पहुंचता है। जिसका छंटाई कर अलग-अलग सामानों को रखा जाता है और उनका विक्रय दूसरे राज्यों के खरीददारों या व्यापारियों को किया जाता है। इसके साथ ही एमआरसी सेंटर में प्लास्टिक कचरा से प्लास्टिक के सिल्ली और दाने बनाने की प्रक्रिया का भी कलेक्टर ने अवलोकन किया। उन्होंने सेंटर के प्रारंभ होने से होने वाली आय के बारे में भी जानकारी ली तथा सेंटर के जरिए होने वाली आमदनी से महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के जीवन में आए बदलाव का भी संज्ञान लिया ।

  • Related Posts

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    सर्पदंश एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित- कलेक्टर  आकाश छिकारा

    सर्पदंश एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित- कलेक्टर  आकाश छिकारा   समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश   स्कूलों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत