Ro no D15139/23

कलेक्टर ने मैनपाट में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद एवं विधायकगण प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे

अम्बिकापुर 04 जुलाई 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज मैनपाट में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस शिविर का आयोजन 7 से 9 जुलाई तक किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण शामिल होंगे।
कलेक्टर ने शिविर स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, मुख्य  कार्यक्रम स्थल और अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से बिजली, पानी, सड़क, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई जैसी आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को तत्काल सुनिश्चित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनय सोनी, एसडीएम श्री नीरज कौशिक,पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, बिजली विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ’’9 किमी पीठ पर लादकर सास को पेंशन दिलाने ले जाने” संबंधी समाचार भ्रामक, जांच में तथ्य गलत पाए गए

    बैंक मित्र घर-घर पहुंचकर पेंशन भुगतान एवं बैंकिंग सम्बन्धी समस्या का कर रहे हैं समाधान बैंक द्वारा हितग्राही सोमारी का ई-केवाईसी एवं मोबाइल नम्बर किया गया लिंक, पूर्व की भांति…

    Read more

    शिविर में समाधान लाया चेहरे पर मुस्कानः सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड

    अम्बिकापुर 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा और सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। शासन की पारदर्शी और…

    Read more

    NATIONAL

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा