Ro no D15139/23

कृषि विभाग की राज्य एवं जिला स्तरीय टीम ने उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी, जप्ती की हुई कार्यवाही

अम्बिकापुर 04 जुलाई 2025/
  जिले के कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले के उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण जारी है। बुधवार को कृषि विभाग की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय टीम के द्वारा विकासखण्ड अंबिकापुर एवं विकासखण्ड सीतापुर के उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विकासखण्ड सीतापुर के कंपनी बाजार रोड के मेसर्स भगवती ट्रेडिंग में बिना लाइसेंस के उर्वरक का विक्रय किए जाने पर संबंधित के परिसर को सील कर जप्ती की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार विकासखण्ड अम्बिकापुर के रायगढ़ रोड स्थित मेसर्स शुभम फर्टिलाइजर्स द्वारा उर्वरक एवं विकासखण्ड सीतापुर के ग्राम सरईपारा-गुतुरमा के मेसर्स गोपाल कृषि सेवा केंद्र  द्वारा कीटनाशक बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।  कार्यवाही के दौरान राज्य स्तर से सहायक संचालक कृषि डॉ. सुमित सोरी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनिता एक्का, जिला से सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती बिबियान बेक, कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम एवं स्थानीय उर्वरक निरीक्षक श्री संतोष कुमार बेक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    स्टाफ नर्स के पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता एवं चयन सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की 24 जुलाई 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends