Ro no D15139/23

राजस्व पखवाड़ा शिविर में अचानक पहुँचे कलेक्टर, ग्रामीणों को आवेदन देकर राजस्व प्रकरण निराकरण कराने कहा किसान किताब का किया वितरण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत आज पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सराईपाली में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में अचानक पहुँचे। शिविर में अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे ग्रामीणों से उन्होंने सीधा संवाद किया और शिविर आयोजन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित कोई भी समस्या हो, तो अवश्य आवेदन दें। प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि राजस्व पखवाड़ा शिविर में पटवारी और सचिव अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्होंने गाँव की अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली।
राशन दुकान में चावल वितरण की स्थिति जानने पर कलेक्टर ने बताया कि खाद्यान्न का भंडारण पूरा कर लिया गया है, और शेष माह का चावल भी जल्द वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने खाद्य विभाग को समय पर चावल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में आवेदन देने वाले किसान भजन सिंह, रामकुमार, उत्तम सिंह और बंधन सिंह को कलेक्टर ने किसान किताब का वितरण किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन 1 से 15 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस अवधि में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के आवेदन प्राप्त कर उनका प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम पाली भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री ने निगम के 04 वार्डो को दी 60 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

    निगम के वार्ड क्र. 32, 36, 37 व 24 में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने*   रायपुर 08 अगस्त 2026 /…

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी