Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के कार्यों का कलेक्टर प्रजापति ने किया निरीक्षण

कलेक्टर  तुलिका प्रजापति द्वारा जिले में मछली पालन विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में चल रहे तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक पॉण्ड एवं हेचरी निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने सर्वप्रथम ग्राम वासड़ी (घोटिया), विकासखंड मानपुर में हितग्राही   रोहित सलामे के बायोफ्लॉक पॉण्ड का अवलोकन किया। हितग्राही को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत निजी भूमि पर मछली पालन हेतु पॉण्ड लाइनर निर्माण के लिए 16.80 लाख रुपये की अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में मछली पालन किया जा रहा है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 3.00 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हो रही है।
इसके पश्चात् कलेक्टर ने मछली पालन विभाग द्वारा 4.00 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर निर्मित की जा रही जिले की प्रथम मछली बीज उत्पादन हेचरी का निरीक्षण किया। इस हेचरी से प्रतिवर्ष लगभग 1.00 करोड़ स्टैंडर्ड फ्राई का उत्पादन किया जाएगा। हेचरी निर्माण हेतु शासन द्वारा 25.00 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में 13 तालाबों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा हेचरी इकाई का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। हेचरी के पूर्ण होने से जिले के मछली पालकों को शासकीय दर पर गुणवत्तापूर्ण मछली बीज उपलब्ध होगा तथा जिला मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा।
कलेक्टर द्वारा ग्राम खड़गांव, विकासखंड मानपुर में  कचरू राम सलामे के निजी भूमि पर 2.00 हेक्टेयर क्षेत्र में किए जा रहे नवीन तालाब निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इस परियोजना हेतु 14.00 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें तालाब निर्माण पूर्ण होने के पश्चात 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। तालाब निर्माण से हितग्राही को प्रतिवर्ष लगभग 10.00 लाख रुपये की आमदनी होने के साथ 5 से 6 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
इसी क्रम में ग्राम गिधाली, विकासखंड मोहला में श्रीमती संतोषी बाई मण्डावी एवं श्री हमेन्द्र मण्डावी द्वारा किए जा रहे तालाब एवं बायोफ्लॉक पॉण्ड निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। श्रीमती संतोषी बाई को 1.00 हेक्टेयर में नवीन तालाब एवं 0.10 हेक्टेयर में बायोफ्लॉक पॉण्ड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं श्री हमेन्द्र मण्डावी को 0.10 हेक्टेयर में बायोफ्लॉक पॉण्ड निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन इकाइयों से प्रतिवर्ष लगभग 10 टन मछली उत्पादन एवं 4 से 5 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के साथ आधुनिक तकनीकों जैसे केज कल्चर, बायोफ्लॉक एवं तालाब निर्माण को बढ़ावा देकर किसानों एवं मछुआरों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। इससे जिले की मत्स्योत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है। निरीक्षण के दौरान मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री एस.के. साहू, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री डी.के. उर्वशा, मत्स्य निरीक्षक श्री गौरांक वर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिनोलेक्स केबल्स ने रायपुर में स्मार्ट होम सॉल्यूशंस और आधुनिक इलेक्ट्रिकल उत्पादों की श्रृंखला पेश की (बाजार से 50% से अधिक राजस्व वृद्धि का लक्ष्य)

      रायपुर, 22 जुलाई, 2026: भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन केबल निर्माता कंपनियों में से एक तथा विश्वसनीय इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस प्रदाता फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड ने आज रायपुर में अपने…

    Read more

    उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, नवीन किस्मों के फलदार पौधों के रोपण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

     जशपुरनगर 22 जुलाई 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में विगत दिवस 21 जुलाई 2026 को जिला पंचायत में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं