Ro no D15139/23

कलेक्टर ने लिया रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा 29 एवं 30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 23 जून 2026/   आषाढ़स्य प्रथम दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने  विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ स्थल एवं विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ पहुंचकर तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का  जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि रामगढ़ महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, पर्यटकों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने हेलीपैड, मुख्य मंच, पार्किंग व्यवस्था, पंडाल, बैठक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉलों की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए विभागवार दायित्वों का निर्धारण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन के सफल संचालन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री वीरेंद्र चैधरी, एसडीएम श्री रामराज सिंह, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

      एक सप्ताह का विशेष नशामुक्ति अभियान चलेगा, स्कूल-कॉलेजों से लेकर सामाजिक संस्थाओं की होगी सक्रिय भागीदारी धमतरी, 6 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

    Read more

    शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

    सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर बिक्री और अन्य गंभीर अनियमितताओं के मामलों में आबकारी…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई