Ro no D15139/23

सुशासन समाधान शिविरों के माध्यम से 1062 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन योजना की मिली स्वीकृति सखौली के शिव कुमार दुबे सहित अन्य बुजुर्गों को मिलेगा वृद्धा पेंशन योजना का लाभ, अब सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ बीतेगा जीवन

 

अम्बिकापुर 23 जून 2026/    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम बना है। कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए जिले के 1062 पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई। इससे वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक संबल भी प्राप्त हो सकेगा।

जिले के विकासखंडवार लाभान्वित हितग्राहियों में अम्बिकापुर के 28, लखनपुर के 57, उदयपुर के 369, लुण्ड्रा के 134, बतौली के 325, सीतापुर के 84 तथा मैनपाट के 65 वृद्धजन शामिल हैं, जिन्हें समाधान शिविरों के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ा गया है।

समाधान शिविर में शिव कुमार दुबे को मिली राहत
ग्राम सखौली निवासी श्री शिव कुमार दुबे ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसका समाधान शिविर में त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। पेंशन स्वीकृति का पत्र प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी।

उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता एक बड़ी चुनौती बन गई थी, लेकिन अब नियमित पेंशन राशि मिलने से उनके जीविकोपार्जन में काफी सुविधा होगी और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति सम्मानपूर्वक हो सकेगी।

सुशासन समाधान शिविर के प्रति जताया आभार
श्री शिव कुमार दुबे ने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, ष्छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गांव-गांव में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर से हम जैसे बुजुर्गों को बहुत लाभ मिल रहा है। पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही हमारी समस्याओं का निराकरण हुआ है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

बुजुर्गों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
प्रशासन द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा शासन की सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वृद्धा पेंशन जैसी हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ समय पर मिल सके।

सखौली के श्री शिव कुमार दुबे जैसे अनेक वृद्धजन आज शासन की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुए, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव भी मजबूत हुआ है। सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु बनकर जनकल्याण की दिशा में प्रभावी परिणाम दे रहा है।

  • Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना ,साइकिल वितरण विद्यार्थी कैबिनेट का गठन  

    रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज  5 जुलाई  बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई