Ro no D15139/23

भेण्ड्री में कलेक्टर का निरीक्षण: गौधाम, कुक्कुट पालन और एमयूसी गतिविधियों को मिलेगी नई गति

धमतरी, 16 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड विकासखंड के ग्राम भेण्ड्री का दौरा कर वहां संचालित एमयूसी, कुक्कुट पालन इकाई तथा गौधाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर ने ब्राईट फ्यूचर एकेडमी के प्रशिक्षक श्री निलेश कुमार साहू से मुलाकात कर प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

गौधाम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौधाम के प्रभावी संचालन के लिए पशुपालन विभाग के अमले, पशु मित्रों एवं स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आसपास के गांवों में भी इस मॉडल को विकसित करने पर बल दिया, ताकि पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा मिल सके।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम में सामुदायिक विकास को ध्यान में रखते हुए लाईब्रेरी एवं ओपन जिम स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में अध्ययन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने गांव में संचालित नशा मुक्त केन्द्र का भी अवलोकन किया और इसकी सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौधाम में गौ माता को रोटी खिलाकर पशु संरक्षण एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से पशुधन की देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझने और इसे आय के स्थायी स्रोत के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ट्रेनी आई पी एस राहुल बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप

      अंबिकापुर – अंबिकापुर के CSP और ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप हरियाणा निवासी एक व्यक्ति…

    Read more

    छ.ग. क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल एवं हंसराज गोयल द्वारा शिवलिंग एवं सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कठोर कार्यवाही एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी

    *रायपुर, दिनांक: 8/08/2026विश्व हिन्दू परिषद रायपुर विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नाल एवं हंसराज गोयल द्वारा सोशल मीडिया पर *भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग* एवं *सनातन धर्म*…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं