Ro no D15139/23

डीएमएफ से मिले कार्यों का टेंडर समय पर पूरा करें निर्माण एजेंसीःकलेक्टर अजीत वसंत

छुटे हुए हितग्राहियों का आधार अपडेट कराकर आयुष्मान औऱ व्यवन्दन 15 दिन में बनाने दिए निर्देश
पुराने छात्रावासों में अधीक्षक आवास नहीं होने पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

कोरबा 22 जुलाई 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का टेण्डर निर्माण एजेंसी समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सितंबर माह से प्रस्तावित कार्यों को प्रारंभ करने के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुराने छात्रावासों में जहाँ अधीक्षक आवास नहीं बने हैं, उन छात्रावासों की सूची उपलब्ध कराने के साथ ही आवास हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए हैं।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने आयुष्मान और व्यवन्दन कार्ड के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जो हितग्राही आयुष्मान और व्यवन्दन कार्ड से वंचित है उन्हें  लाभान्वित करने के लिए जनपद सीईओ के सहयोग से संबंधित क्षेत्र में शिविर लगाकर उनका कार्ड बनाया जाए। कलेक्टर ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में वंचित हितग्राहियों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान और व्यवन्दन कार्ड बनाने के निर्देश नगर निगम, एसडीएम, जनपद को दिए। कलेक्टर ने योजना बनाकर शिविर लगाने और वंचित होने पर संबंधित के विषय में पर्याप्त कारण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार अपडेशन में सहयोग नहीं करने वाले ऑपरेटरों की आइडी ब्लॉक करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी में संचालित रसोई में गैस का उपयोग करने और समय पर रिफलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर संबंधित क्षेत्र में निरीक्षण करें और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जनपद अन्तर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वर्ष 2020 के पूर्व स्वीकृत कार्यों में से स्कूल भवन एवं अन्य कार्य अधूरे हैं उसका परीक्षण करा लें। भवन के जर्जर हो जाने अथवा वसूली प्रकरण वाले मामले में प्रकरण दर्ज कर रिवाइज्ड स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करें ताकि अधूरे भवन को पूर्ण कराया जा सके। कलेक्टर ने  बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों अन्तर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत एवं सभी अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रीगढ़ भूमि प्रकरणरू उच्च न्यायालय में विचाराधीन चांदमारी भूमि प्रकरण में मामले में जिला प्रशासन ने की  वस्तुस्थिति स्पष्ट

      अम्बिकापुर 27 जुलाई 2026/ सोशल मीडिया में प्रसारित प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, अंबिकापुर (पीठासीन अधिकारी श्री पल्लव रघुवंशी) द्वारा अपर कलेक्टर को सिविल जेल भेजने एवं कलेक्टर को अवमानना…

    Read more

    सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं’ ’महेत्तर राम को समय पर मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

      कोरबा 27 जुलाई 2926/मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends