Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम रामचुवा में आयोजित मेला में शामिल हुए

उपमुख्यमंत्री ने देवी देवताओं का दर्शन लाभ लिया और पूजा पाठ कर प्रदेश सहित कवर्धा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 40 लाख रूपए की लागत से दो सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण

कवर्धा, 15 जनवरी 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम रामचुवा में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम रामचुवा, मेला स्थल में स्थित देवी देवताओं का दर्शन लाभ लिया और पूजा पाठ कर प्रदेश सहित कवर्धा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मनहरण कौशिक, श्री ईश्वरी साहू, श्री सुर्दशन साहू, श्री मिलूराम साहू, श्री लोकचंद साहू सहित जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि मेला-मड़ई कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है। गांव की सुख समृद्धि के लिए इसका आयोजन किया जाता है। मेला, मंडई कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है। इसे क्षेत्रवासियों द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है। इस पारंपरिक संस्कृति को सहेज के रखते हुए आगे बढ़ाना है। उन्होंने रामचुवा क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में और विकसित करने और मेला समिति की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक मोदी की गारंटी जिसे पूरा किया है, इस संदर्भ में मेला में आए लोगो को जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 40 लाख रूपए की लागत से दो सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम रामचुवा में आयोजित मेला मंडई कार्यक्रम के दौरान साहू समाज के लिए 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम लालपुर में 10 लाख रूपए की लागत से एक सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया। इन सामुदायिक भवनों के निर्माण से समाज को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और समाजिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस पहल को समाज के कल्याण और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और ग्रामीणों को इन भवनों का सदुपयोग करने की अपील की।

गौ अभ्यारण्य और दुध गंगा प्रोजेक्ट के माध्यम से क्षेत्र में होगी आर्थिक समृद्धि

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि जिले में गौ अभ्यारण्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसके बनने के बाद बालोद जिले में स्थापित दुध गंगा प्रोजेक्ट के तर्ज पर यहां भी एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसमें दुध से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाकर विक्रय किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए क्षेत्र के 20 व्यक्तियों की एक टीम बनाई जाएगी, जो बालोद में स्थित दुध गंगा प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगे। इस अनुभव के आधार पर यहां भी दुध से उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि वे अपने पशुओं द्वारा उत्पादित दुध का विक्रय इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सभी कार्य सहकारिता के माध्यम से किए जाएंगे। इसके साथ ही, उन्होंने पशुओं के नस्ल सुधार पर भी जोर दिया, ताकि दुध की गुणवत्ता में सुधार हो और इससे आमदनी का नया मार्ग खुले। इस प्रोजेक्ट से न केवल स्थानीय समुदाय को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र की समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ