Ro no D15139/23

गुरूकुल के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कवर्धा :- श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के तत्वावधान में इंटर स्कूल छत्तीसगढ़ी देश भक्ति गान व ड्राइंग व पेटिंग प्रतियोगिता 11 जनवरी 2025 को आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में कवर्धा के अधिकांश विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का भागीरथ प्रयास किए। गुरुकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए इंटर स्कूल छत्तीसगढ़ी देश भक्ति सामूहिक गान में तृतीय स्थान व इन्टर स्कूल ड्राइंग व पेटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर शाला परिवार को गौरवान्वित किए तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में अभ्युदय स्कूल द्वारा आयोजित विवेकानन्द के जीवन पर आधारित परिचर्चा में भी गुरूकुल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शक दीर्घा की वाहवाही लूटी। यह उपलब्धि शाला के संगीत व ड्राइंग शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित करने का भागीरथ प्रतिफल है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारीगण, निदेशकगण, शाला के प्रभारी प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों को हार्दिक बधाइयों व शुभकामनाएँ दी।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ