Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग” पोस्टर का विमोचन

*कवर्धा विधानसभा में पहली बार होगा ऐसा आयोजन, युवा एवं बुजुर्गों को मिलेगा खेलने का अवसर*

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज विधायक कार्यालय कवर्धा में “विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग” के पोस्टर का बटन दबाकर विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं बल्ले से प्रतीकात्मक शॉट भी लगाया।
यह प्रतियोगिता विधानसभा स्तर पर आयोजित होने जा रही है जिसका आगाज आगामी 13 दिसंबर से होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें कवर्धा विधानसभा के 07 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। ग्रामीण मंडल को ग्राम पंचायत वार और कवर्धा शहर को वार्डों से वार्डवार टीमों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता टेनिस बॉल क्रिकेट मैच के रूप में खेली जाएगी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कवर्धा विधानसभा के सभी 07 मंडलों की टीमों के लिए तैयार विशेष मैच जर्सी को भी विधिवत लॉन्च किया गया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार ऐसी प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें केवल युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग खिलाड़ी भी अपने-अपने वार्ड से हिस्सा ले सकेंगे। इससे समाज में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा और नई पीढ़ी को फिटनेस एवं अनुशासन का संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं सामाजिक समरसता को भी मजबूत करती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चद्रवंशी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्री खिलेश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि, युवा, खिलाड़ी उपस्थित थे।

*विजेताओं के लिए आकर्षक पुरूस्कार*

प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बनाने के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम ईनाम 1 लाख 11 हजार रूपए, दूसरा ईनाम 51 हजार और तीसरा ईनाम 31 हजार रूपए है।

*क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल*

पोस्टर विमोचन के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने इस आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का अवसर पहली बार मिला है, जिससे क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न

    *कवर्धा जिला इकाई के पदाधिकारी हुए शामिल।* कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती की प्रांत स्तरीय योजना बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….