Ro no D15139/23

वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार का संबल

 

125 दिवस का रोजगार, 300 रूपए प्रतिदिन मजदूरी और मेट का दायित्व बना आत्मनिर्भरता का आधार

राजनांदगांव 04 जुलाई 2026। शासन की महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जीरामजी (ग्रामीण रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन) योजना जिले के दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। योजना के माध्यम से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने के साथ ही उन्हें जिम्मेदारीपूर्ण कार्य सौंपकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। पहले जहां मनरेगा के तहत 100 दिवस का रोजगार मिलता था, वहीं अब वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत 125 दिवस का रोजगार तथा 300 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे दिव्यांग हितग्राहियों की आय बढऩे के साथ उनका आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा निवासी दिव्यांग श्री चंद्रप्रकाश साहू ने बताया कि वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत उन्हें 100 मजदूरों के लिए मेट का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व की बात है। पहले उन्हें मनरेगा के तहत 100 दिवस का रोजगार मिलता था, लेकिन अब 125 दिवस का रोजगार और 300 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी मिल रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। श्री चंद्रप्रकाश ने बताया कि राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने उन्हें शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और समाज में सम्मानपूर्वक आगे बढऩे की प्रेरणा मिली है। उन्होंने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीबी-जीरामजी योजना दिव्यांगजनों को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर भी प्रदान कर रही है।
इसी प्रकार विकासखंड डोंगरगांव के ग्राम कोहका निवासी दिव्यांग सुश्री रंभा मंडावी ने बताया कि उन्हें भी वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत मेट का कार्य मिला है। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा में 261 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी दर से 100 दिवस का रोजगार मिलता था। अब वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिवस का रोजगार और 300 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी मिल रही है। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने उन्हें शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस सम्मान से उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेट के रूप में कार्य करने के साथ-साथ वे गांव के लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देती हैं, ताकि पात्र हितग्राही समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। दोनों हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वीबी-जीरामजी योजना दिव्यांगजनों के लिए सम्मानजनक आजीविका का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से बढ़े कार्य दिवस, बेहतर मजदूरी और जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व ने उनके जीवन में नई आशा, आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा मिला है।

  • Related Posts

    31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को देना होगा मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम

      धमतरी, 20 जुलाई 2026/ खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के…

    Read more

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 19 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात