Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 27 जून 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा अन्य विषयों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने पीएमश्री योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक नागरिकों का आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के सभी शासकीय भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने गांव के कार्यरत मितानिनों के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत समय-सीमा में स्वच्छता सर्वेक्षण की सभी तैयारी कर लें। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व दीवार लेखन, पोस्टर प्रदर्शन की व्यवस्था भी प्रत्येक गांव में सुनिश्चित करने एवं ग्रामों का भ्रमण कर स्वच्छता का जायजा लेने तथा गन्दगी पाए जाने पर सचिवों को अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने जिले में इन्जेक्शन वेल के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के छोटे-छोटे कार्यों से ग्रामीणों को लम्बे समय तक सतत लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने प्रत्येक गांव से एक फेल बोरवेल में एक रिचार्ज साफ्ट का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, ग्रामीण आजीविका मिशन, 15वें वित्त आयोग एवं पंचायत सेक्टर के कार्यों की समीक्षा की समीक्षा की गई और कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया गया। बैठक में जिला अधिकारी, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    निजी स्कूलों में भी लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन

    *- जिले में 4010 किशोरी बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन*   राजनांदगांव 03 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार किशोरियों…

    Read more

    स्कूल शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने मोरकुटूम्ब में 75 लाख 23 हजार रूपए के नवीन हाईस्कूल भवन का किया लोकार्पण

    *- प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ग्राम मोरकुटूम्ब में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल*   *- मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत 9वीं कक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे